केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों को एडमिशन दिलवाने की सोच रहे अभिभावक अलर्ट हो जाएं। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी है कि 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश संबंधी अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
बिहार विधानसभा में जारी बजट सत्र के बीच पटना हाईकोर्ट में 42 विधायकों के खिलाफ चुनाव में गलत जानकारी देने को लेकर याचिकाएं दायर की गई हैं। ऐसे में अदालत ने भी विधायकों से जवाब मांगते हुए नोटिस जारी किया है। इन याचिकाओं पर अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न न्यायाधीशों की पीठ ने प्रारंभिक सुनवाई की है।
मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी 2026 से पंजीशन शुरू हो जाएंगे। राज्य आपूर्ति निगम के मापदंड़ों के मुताबिक, पंजीयन के दौरान जरूरी आधार कार्ड और खतरा में किसान का नाम या स्पेलिंग समान होना चाहिए। तभी केंद्रों पर पंजीयन किया जा सकेगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को गुजरात के दोरदो (कच्छ) पहुंचे। इसके बाद सीएम भालेछल जिला जूनागढ़ जाएंगे। जूनागढ़ में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर दोपहर 3:35 बजे जूनागढ़ से वडोदरा आएंगे। यहां वडोदरा में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि 9:45 बजे भोपाल आएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा दिखेगा। नए अध्यक्ष की टीम में राज्य के सर्वाधिक नेताओं की ताजपोशी होने की उम्मीद की जा रही है।
ईरान में हिरासत में लिए गए 16 भारतीय नाविकों को लेकर तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी शेयर की है। भारतीय दूतावास ईरानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है ताकि भारतीय नाविकों को कांसुलर एक्सेस और कानूनी सहायता प्रदान की जा सके।


















