मध्यप्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में ईमानदारी और त्वरित कर्तव्यनिष्ठा का इनाम अब जनहित में फैसले लेना नहीं, बल्कि विभागीय प्रताड़ना सहना बन चुका है। सागर जिले के बंडा में ‘सागर गोल्ड’ जहरीली शराब पीने से दो दर्जन से अधिक बेकसूरों की असमय बलि चढ़ गई।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। लापरवाही सामने आने पर बड़ा की एसडीएम आरती यादव को हटा दिया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार जैन को बंडा के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
शराबबंदी वाले राज्य गुजरात में जहरीली शराब पीने से एक बड़ा हादसा हो गया है। भावनगर जिले में नकली शराब के सेवन से मुरैना (मध्यप्रदेश) के एक युवक सहित नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 41 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 7 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है। पुणे के फुगेवाड़ी में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों ही मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं। जहरीली शराब के सेवन से मौत के मामले सामने आने के बाद एक्शन में आए पुलिस-प्रशासन ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।
MP New Excise Policy 2026-27: मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने के लिए QR कोड अनिवार्य कर दिया है। अवैध अहातों पर चलेगा विशेष अभियान।
मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने शराब की कीमतों में पारदर्शिता के लिए दुकानों पर QR कोड लगाना अनिवार्य किया। अब उपभोक्ता स्कैन कर MRP और MSP की जांच कर सकेंगे। नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द होगा।
मध्य प्रदेश में शेष कम्पोजिट शराब दुकानों के लिए आठवें चरण के ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू। जानें टेंडर की तारीखें, ऑक्शन का समय और नई आबकारी नीति के नियम।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है। जानें क्या थी CAG की रिपोर्ट और इस मामले का पूरा घटनाक्रम।






















