भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।

मंगलवार सुबह भोपाल जिले के बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने एक संयुक्त और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गांव के पास जंगल में चल रहे अवैध शराब के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब, उपकरण और कच्चा माल जब्त किया गया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
अवैध शराब के कारोबारियों ने पुलिस और प्रशासन की नजरों से बचने के लिए गांव से दूर जंगल को अपना ठिकाना बनाया था। तरावली गांव के इस सुनसान और दूरदराज इलाके में पिछले काफी समय से अवैध शराब बनाई जा रही थी ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके। तड़के सुबह ही भारी पुलिस बल और आबकारी अमले ने इस ठिकाने पर अचानक धावा बोल दिया, जिससे कारोबारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। लगभग दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान डेरे में मौजूद लोग अपने घरों को ताला लगाकर और मौके से फरार हो गए।
संयुक्त टीम द्वारा की गई इस छापामार कार्रवाई के दौरान विभिन्न डेरों और खुले परिसरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग 275 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा और भारी मात्रा में करीब 15,000 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया। इसके अलावा जमीन के अंदर अवैध रूप से बनाई गई कुल 12 हाथ भट्टियों और 2 बॉयलर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 30 से अधिक खाली और भरे हुए ड्रमों के साथ अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस बड़ी कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और आबकारी विभाग के कुल 52 अधिकारी और 175 कर्मचारी यानी 200 से अधिक का भारी अमला मौके पर मौजूद रहा। इस पूरी कार्रवाई का निर्देशन सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में कंट्रोलर वर्षा उइके द्वारा किया गया।
छापेमारी दल में एसडीओपी बैरसिया वैशाली करहेलिया, एसडीओपी दुर्जन सिंह बरकड़े, थाना प्रभारी बैरसिया रामबाबू चौधरी, थाना प्रभारी गुनगा रिंकू जाटव, निरीक्षक नरेंद्र यादव, आबकारी वृत्त प्रभारी सुरेंद्र देवांगन, उप निरीक्षक चंदर सिंह सहित भोपाल जिला आबकारी, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता और संभागीय उड़नदस्ता के कई प्रमुख अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
स्थानीय सूत्रों और रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर बैरसिया रोड पर स्थित लक्ष्मणपुरा गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में इस अवैध शराब की खपत होती है। लक्ष्मणपुरा से ही तरावली मंदिर जाने का रास्ता है। लगभग एक किलोमीटर के दायरे में पन्नियों में भरकर 10 से 20 रुपए में यह अवैध शराब बेची जाती है। हालांकि आबकारी विभाग समय-समय पर यहां कार्रवाई करता रहता है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही यह अवैध कारोबार फिर से सुचारू रूप से शुरू हो जाता है, जिस पर स्थायी लगाम लगाना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह