अगर आप भी आमतौर पर नेशनल हाइवे से सफर करते रहते हैं तो सावधान हो जाइए...जी हां... राष्ट्रीय राजमार्ग पर यदि अब वाहन चालकों ने टोल चुकाने में लापरवाही बरती तो यह उनको महंगी पड़ जाएगी। दरअसल, भारत सरकार की तरफ से हाइवे पर टोल को लेकर नए नियम जारी किए गए हैं।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण की मांग को लेकर सोमवार दोपहर मालनपुर के बरैठा टोल प्लाजा पर नो रोड, नो टोल आंदोलन शुरू हो गया। आंदोलन शुरू होते ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने हंगामा कर दिया।
मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस का भ्रष्टाचारियों के खिलाफ प्रहार जारी है। एक के बाद एक भ्रष्टाचारी पर शिकंजा कसा जा रहा है। यह हम नहीं राज्य सरकार ने खुद सदन में स्वीकार किया है। दरअसल, लोकायुक्त में बीते चार वर्षों में मध्यप्रदेश के 1379 अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध जांचें चल रही हैं।
केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवेज पर टोल टैक्स के नियम और सख्त कर दिए हैं। अब टोल नहीं चुकाने वाले वाहनों को एनओसी, फिटनेस सर्टिफिकेट और नेशनल परमिट जैसी मूलभूत सेवाएं नहीं मिलेंगी। यह बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स 2026 के तहत किए गए हैं। इसका मकसद इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन मजबूत करना और टोल चोरी रोकना है।
















