केवल लंबे समय तक काम करने से किसी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनने का अधिकार नहीं मिल जाता। जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्त व्यक्ति भी केवल नियुक्ति के आधार पर राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं बन सकता।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के इंदौर में आज ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मेडिकल विभाग के पूर्व स्टोर कीपर राकेश गोरखे के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में गोरखे के पास उनकी ज्ञात वैध आय से 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है।
तेलंगाना हाई कोर्ट ने महिलाओं को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि किसी महिला सरकारी कर्मचारी को उसकी दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए मातृत्व अवकाश देने से सिर्फ इसलिए इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि उसकी पहली प्रेग्नेंसी में जुड़वां बच्चे पैदा हुए थे।
अगर मेडिकल कॉलेज राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नियमों का पालन नहीं कर रहा है, तो अब मुश्किल बढ़ जाएगी। आयोग ने ऐसे 70 मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों की पहचान की है, जिन्होंने अब तक अनिवार्य सीसीटीवी कैमरे और निगरानी प्रणाली से जुड़े नियम पूरे नहीं किए हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (CLC) का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। 15 जुलाई तक चलने वाली इस प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने के नियम यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए ई-प्रवेश के दूसरे चरण की आवंटन सूची जारी कर दी है। कुल 1.25 लाख छात्रों को कॉलेज अलॉट हुए हैं, जिन्हें 13 जून तक फीस जमा करनी होगी।
मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने GNM प्रथम वर्ष के रिजल्ट पर रोक लगाते हुए नर्सिंग काउंसिल से कॉलेजों के संसाधनों की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के सामने ट्रक की टक्कर से MBBS छात्र हर्षित मेहरा की मौत। हादसे के बाद मेडिकल छात्रों ने आगर रोड पर किया चक्काजाम। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया अरेस्ट
तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्र प्रिंसराज ने क्लासरूम के अंदर छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया। प्रपोजल ठुकराने की रंजिश में वारदात का शक।






















