मध्यप्रदेश के इंदौर में आज ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मेडिकल विभाग के पूर्व स्टोर कीपर राकेश गोरखे के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में गोरखे के पास उनकी ज्ञात वैध आय से 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है।

ईओडब्ल्यू की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर दी दबिश
तीन मंजिला मकान के साथ कई अचल संपत्तियां भी मिली
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर में आज ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मेडिकल विभाग के पूर्व स्टोर कीपर राकेश गोरखे के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में गोरखे के पास उनकी ज्ञात वैध आय से 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपए की अचल संपत्तियों, बैंक रिकॉर्ड और निवेश से जुड़े अहम दस्तावेज मिले हैं। घर पर मिले दस्तावेजों की अफसर जांच कर रहे हैं। दरअसल, बुधवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने गोरखे के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जांच में वृंदावन गार्डन स्थित तीन मंजिला मकान के अलावा संघवी रेसिडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी, बड़िया कीमा, साकार सिटी, साहिल रेसिडेंसी और ओमेक्स सिटी में उनके व परिजनों के नाम पर संपत्तियों की जानकारी मिली।
लेन-देन का मिलान कर रही टीम
ईओडब्ल्यू की टीम बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों, नकदी और अन्य वित्तीय लेन-देन का मिलान कर रही है। जांच के बाद सभी संपत्तियों का वास्तविक बाजार मूल्य भी आंका जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं संपत्तियां बेनामी नामों से तो नहीं खरीदी गई हैं।
डीन के रीडर से विवाद के बाद हुए थे बर्खास्त
राकेश गोरखे पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ रहे हैं। कॉलेज परिसर में डीन के रीडर भावेश के साथ हुए विवाद और मारपीट के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें निलंबित कर शासकीय मनोरोग अस्पताल, बाणगंगा में अटैच किया था। शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति ने आरोपों को सही पाया, जिसके आधार पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने उन पर शिकंजा कसा है।
पासपोर्ट मिला, थाईलैंड यात्रा करने की पुष्टि
मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के पास आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना मिलने के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने गोरखे के इंदौर स्थित कई ठिकानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान राकेश गोरखे के घर से पासपोर्ट भी मिला है। इससे थाईलैंड यात्रा करने की पुष्टि हुई है, लेकिन इस यात्रा के लिए विभाग से अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश... सीधी में प्राचार्य निकला ‘लक्ष्मी-पुत्र’, ईओडब्ल्यू का छापा
मध्यप्रदेश... जबलपुर जिला अस्पताल पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा
अभिनेत्री पर शिकंजा... शिल्पा शेट्टी से ईओडब्ल्यू ने की 5 घंटे तक पूछताछ


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।