ईडी की टीम ने आज सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी से राज्य में सियासत गरमा गई है। कोलकाता में आयकर विभाग ने टीएमसी विधायक देबाशीष के घर और दफ्तर पर छापेमारी की है।
कटनी जिला पंचायत में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई। बहाली की फाइल के बदले 55 हजार का मोबाइल मांगने वाला बाबू 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठवीं की किताब में न्यायपालिका पर जोड़ी गई सामग्री पर कड़ा रुख अपनाया है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएलए के सबसे वरिष्ठ जनरल झांग यौशिया और लियू झेनली के खिलाफ जांच शुरू की है। जानें चीन की सेना में चल रहे इस बड़े 'पर्ज' और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के पीछे की पूरी कहानी।
पन्ना जिले के करिया से पलोही तक बनी 4.20 किमी सड़क की मरम्मत पर 80 लाख खर्च होने थे, लेकिन अब तक सिर्फ बोर्ड की पुताई हुई। ग्रामीणों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने लोकायुक्त और EOW में लंबित भ्रष्टाचार के मामलों पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। जानें पेंडिंग केसों पर समिति की चिंता और न्याय में देरी के मुद्दे।


















