मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।

मध्य प्रदेश कैडर के चर्चित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश एस. थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के एक मामले में भोपाल की एमपी नगर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बुधवार को नागपुर के मनीष नगर इलाके से स्थानीय बेलतरोड़ी पुलिस के सहयोग से की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल लेकर आ रही है, जहां पूछताछ के बाद उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।
भोपाल की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) कल्पना कोतवाल की अदालत ने गत 23 मार्च 2026 को रमेश थेटे को फरार घोषित किया था। अदालत ने उनकी लगातार गैर-हाजिरी को देखते हुए उनके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट (Permanent Arrest Warrant) जारी किया था। कोर्ट के आदेश में स्पष्ट किया गया था कि आरोपी को सुनवाई के दौरान पेश होने के लिए पर्याप्त अवसर दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार पेशी से बचते रहे।
23 मार्च 2026 की ऑर्डर शीट के अनुसार, अदालत ने माना कि परिस्थितियों से यह साफ जाहिर होता है कि आरोपी जानबूझकर कानूनी प्रक्रिया और वारंट की तामील से बच रहा है। मामले के परिवादी (शिकायतकर्ता) ने कोर्ट में अपील की थी कि थेटे अदालत के निर्देशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं और फरार चल रहे हैं। परिवादी की अपील पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने CrPC की धारा 299 के तहत उन्हें फरार घोषित करते हुए स्थायी वारंट जारी करने का आदेश दिया था।
अपने प्रशासनिक सेवा के कार्यकाल के दौरान रमेश थेटे अपने बयानों और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर खासी चर्चाओं में रहे थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। उनके खिलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने, एमपी नगर थाने और लोकायुक्त संगठन में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फरवरी 2023 में लोकायुक्त द्वारा दर्ज की गई एक एफआईआर में उनकी पत्नी मंदा थेटे को भी सह-आरोपी बनाया गया था। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, बैंक संबंधी धोखाधड़ी और चेक बाउंस जैसे कई आरोप हैं।
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद की विस्तार से जानकारी। महिला रश्मि नागर सिंह चौहान ने 20 साल के रिश्ते और सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के क्या आरोप लगाए हैं,
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।
सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान झड़प हुई और अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया।
रीवा के करीब 10 करोड़ रुपये से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नियमित अधिकारी का पद खाली है। सतना के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। आठ आउटसोर्स कर्मचारी पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों को दोहरी और तिहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिरिक्त प्रभार के कारण ओपीडी, वार्डों में उपस्थिति, मरीजों का इलाज और मेडिकल शिक्षा प्रभावित होने के आरोप सामने आए हैं।
सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।
सतना नगर निगम परिषद की बैठक में धवारी क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहे। 23 सूत्रीय एजेंडे के बीच सीवर, सड़क, जाम, प्रकाश और पेयजल की समस्याओं पर ठोस फैसलों की जरूरत बनी रही।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह