रूस में बना भारतीय वायु सेना का एक परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयर बेस पर सफलतापूर्वक उतरा। वायु सेना के अनुसार, यह दुनिया भर में इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है। यह एयरबेस लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
आज की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब केवल शहरी इलाकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण भारत भी इसकी गंभीर गिरफ्त में आ चुका है। हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिसर्च बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी चुनौती तेजी से विकराल रूप ले रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।
कर्नाटक में पेट्रोल में तय मात्रा से ज्यादा एथनॉल मिलाने के दावे को तेल कंपनियों ने खारिज कर दिया है। कंपनी ने बताया कि टेस्टिंग तय मानक के हिसाब से नहीं की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने कर्नाटक के उस दावे को खारिज कर दिया है।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
वैश्विक गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी। सेंसेक्स 1718 अंक चढ़कर 81,028 और निफ्टी 25,030 पर बंद। FII निवेश और कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से बाजार 8 महीने बाद 80 हजार के पार निकला।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की है। पढ़ें कब से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता और एरियर के भुगतान का पूरा शेड्यूल।
गुजरात के बनासकांठा पहुंचे पीमए नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि बनासकांठा में आकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह आलू से सोना बनाएगा, क्योंकि यहां के मेहनती किसान अपने कृषि कौशल से पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं।






















