मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन रोड स्थित देर रात विद्या श्री राइस एंड ऑयल मिल में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा (45) की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि मजदूर मन्नू केवट घायल हो गया।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के धनवंतरी नगर चौक पर दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीती रात अचानक आए भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। अचानक आधी रात जमीन हिलने से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सोशल मीडिया पर धर्मगुरु को लेकर जमकर बवाल हुआ। धर्मगुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार रात मुस्लिम समाज ने मोघट रोड थाना घेर लिया। बहस के बीच टीआई धीरेश धरवाल की कॉलर पकड़ी गई। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आधी रात साढ़े 12 बजे अदियाला जेल से पाकिस्तान इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंस ले जाया गया। दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन आक्लूजन बीमारी से जूझ रहे इमरान खान को एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन की दूसरी डोज लगाई गई।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में आम आदमी पार्टी के युवा नेता अमित भटनागर की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के दौरान पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया।



















