पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिफा अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी विस्तृत जांच की।

नौ महीने बाद पत्नी-बहन से हुई मुलाकात
बीती देर रात हॉस्पिटल में भर्ती किया था

इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिफा अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी विस्तृत जांच की। जांच के बाद मेडिकल टीम ने निष्कर्ष निकाला कि उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की तत्काल जरूरत नहीं है और जेल में रखना पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बाद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच उन्हें वापस अडियाला जेल की सेल में पहुंचा दिया गया। इमरान खान को रावलपिंडी की अडियाला जेल से बेहद कड़े सुरक्षा घेरे में इस्लामाबाद के शिफा अस्पताल लाया गया था। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, अस्पताल की लाइटें बंद कर दी गईं, स्टाफ के मोबाइल फोन जमा करा लिए गए और मीडिया को परिसर से दूर कर दिया गया। अस्पताल में जांच के दौरान नौ महीने बाद उनकी मुलाकात पत्नी और बहन से भी कराई गई।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई समीक्षा याचिका दाखिल कर इमरान खान को निजी अस्पताल में इलाज कराने के आदेश पर दोबारा विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की है। इससे पहले सरकार ने कोर्ट के फैसले को लागू करने की बात कही थी, लेकिन बाद में रुख बदलते हुए यह याचिका दायर की। सरकार द्वारा दाखिल की गई पहली समीक्षा याचिका को रजिस्ट्रार कार्यालय ने आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने के कारण लौटा दिया था।
वकील का आरोप: नहीं करने दी मुलाकात
सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी इमरान खान के वकील खालिद यूसुफ चौधरी को पूर्व पीएम से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। वकील का कहना है कि वे अवमानना याचिका और पावर आॅफ अटॉर्नी पर इमरान के हस्ताक्षर लेने अडियाला जेल के बाहर मौजूद थे। जेल प्रशासन उन्हें सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करने से रोकने के लिए मुलाकात से वंचित कर रहा है, फिर भी वे कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
मेडिकल रिपोर्ट में जताई गई चिंता
कोर्ट में प्रस्तुत हालिया मेडिकल रिपोर्ट में पूर्व पीएम के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई गई है। वर्तमान में ब्लड प्रेशर 140/80 दर्ज किया गया, जबकि फरवरी में यह सामान्य (120/80) था। नब्ज 54 बार प्रति मिनट पाई गई। लगातार ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, दिल की धड़कन तेज होना, मानसिक तनाव और ब्लड क्लॉट बनने का खतरा बरकरार है।
जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड
सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक विस्तृत मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। इस बोर्ड में विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा उनकी बहन डॉ. उजमा खान और उनके निजी डॉक्टर को भी शामिल किया जाएगा। यह बोर्ड इमरान की पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स और मौजूदा दिक्कतों का अध्ययन करेगा तथा तय करेगा कि उनका आगे का इलाज जेल में संभव है या अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है।
अंतरराष्ट्रीय दबाव और सेना प्रमुख मुनीर का रुख
आर्मी चीफ असीम मुनीर इमरान खान की रिहाई में सकारात्मक भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि सुधारने की कोशिश में हैं। आॅक्सफोर्ड और क्रिकेट बैकग्राउंड के कारण इमरान की वैश्विक पहचान है और अमेरिकी व ब्रिटिश संसद के 35 से अधिक सांसद उनकी रिहाई की मांग उठा चुके हैं। तीन साल से जेल में बंद इमरान से अब सेना को बड़ा खतरा नहीं माना जा रहा है, और खबरें हैं कि इमरान भी मुनीर के खिलाफ बयानबाजी बंद करने पर सहमत हो रहे हैं।
यह भी पढ़िए...
इमरान खान और परिवार की मुलाकात: अडियाला जेल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर
इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: अस्पताल शिफ्ट करने और परिवार से मिलने का आदेश
इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस: आधी रात को ले जाया गया अस्पताल, परिवार ने जताया जान का खतरा

अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में बड़ा हादसा हो गया है, जहां 8 लोगों को ले जा रहा रिमोट रडार साइट के पास एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने इस विमान हादसे की पुष्टि की है। घटना के तुरंत बाद मौके पर सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिफा अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी विस्तृत जांच की।
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध को 24 सितंबर तक बढ़ा दिया है। जानिए पहलगाम हमले के बाद से जारी इस हवाई विवाद और इसके प्रभाव के बारे में।
बांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं। यह बांग्लादेश में 35 साल बाद पहला राष्ट्रपति चुनाव है, जिसमें मुकाबला हो रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से अडियाला जेल में पत्नी बुशरा बीबी और बहन नोरीन नियाजी ने मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश, अस्पताल भेजने के निर्देश और शहबाज सरकार के रुख की विस्तृत जानकारी पढ़ें।
भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में हालिया तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि तारिक रहमान का भारत दौरा यादगार हो। जानिए दोनों देशों के बीच शेख हसीना के प्रत्यर्पण और अन्य मुद्दों पर क्या है ताजा स्थिति।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरानी सेना द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के आरोप के बाद ईरान पर सभी तरह के व्यापार और वित्तीय लेनदेन पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की चुनाव व्यवस्था का उदाहरण देते हुए 'सेव अमेरिका एक्ट' को पास करने की अपील की है। जानिए इस विधेयक के नियम, विवाद और इससे जुड़ी सभी खास बातें।
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम इमरान खान को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजने और परिवार से मिलने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी विस्तार से रिपोर्ट।
फिलीपींस के एक स्कूल में गोलीबारी हो गई। हमलावर कोई और नहीं, बल्कि स्कूल में ही पढ़ने वाला एक हाई स्कूल का छात्र था। वह कैंपस में दो बंदूकें लेकर घुस आया और लोगों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई और हमलावर ने भी खुदकुशी कर ली।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह