उत्तरप्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने सवारियों से भरे टेंपो को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में दिल्ली के दंपती और युवा क्रिकेटर समेत चार लोगों की मौत हो गई।
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।
मध्यप्रदेश के मैहर जिल में नेशनल हाईवे-30 पर बीती देर रात सिमरन सरोवर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टैंकर के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर भरौला स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के समीप गुरुवार तड़के 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आर्टिका कार हाइवे पर खड़े ट्रक से भिड़ गई।



















