मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

नौ गंभीर: सभी जा रहे थे कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
बैतूल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। सभी श्रद्धालु सीहोर स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
झपकी बनी हादसे की वजह
पुलिस के अनुसार, कार सवार सभी लोग महाराष्ट्र के नागपुर पास बुट्टी बोरी इलाके के रहने वाले हैं। आशंका जताई जा रही है कि तड़के चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय दीपक और उनकी 40 वर्षीय पत्नी छाया के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य महिला की पहचान होना अभी बाकी है।
उड़ गए कार के परखच्चे
टक्कर की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार का अगला पहिया टूटकर दूर जा गिरा, छत उखड़ गई और सामने की सीटें पीछे खिसक गईं। धमाके जैसी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार के बीच के हिस्से में बैठे दो लोगों की घटनास्थल पर ही सांसें थम गई थीं।
गंभीर नागपुर किए गए रेफर
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। मुलताई के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया है। इसमें उपेंद्र गांधीवार, उज्ज्वला मोहन, नीता अनिल, अनुष्का उपेंद्र, संगीता एकनाथ, शंभु, नंदन, प्रज्ज्वल दीपक और चालक सौरभ चंदे शामिल हैं।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: हाइवे पर ट्रक से टकराई कार... पांच लोगों की मौत... हादसे के बाद मौके से चालक फरार
मध्यप्रदेश: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत... बीमा कंपनी परिवार को देगी ब्याज के साथ 82.52 लाख मुआवजा
गुजरात: मोरबी में डंपर ने मारी टक्कर, कार के हो गए टुकड़े-टुकड़े... इस हादसे में पांच लोंगों की मौत

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती एक और गंभीर घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में कुंडेश्वर लोक के निर्माण और पीतल शिल्प कलाकारों को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। जानें राज्य में उद्योग, रोजगार और सुशासन से जुड़ी बड़ी खबरें।
शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने विरोधियों पर डाक बंगले पर महिलाओं को भेजकर फर्जी केस में फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लोक शिक्षण आयुक्त कक्ष में हंगामे और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के दो घंटे के पेन डाउन हड़ताल की पूरी खबर पढ़ें।
भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में म्युनिसिपल अदालत की बड़ी कार्रवाई। रसोई में एक्सपायर कोल्डड्रिंक और वेज-नॉनवेज एकसाथ मिलने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना।
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई जिलों के सीईओ, नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के निर्देश और अकादमिक कैलेंडर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश में अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह