अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।

अनूपपुर-जैतहरी मार्ग पर मध्यरात्रि भीषण सड़क हादसा
बड़ा भाई बोलेरो लेकर लेने अनूपपुर स्टेशन आया था
अनूपपुर। स्टार समाचार वेब
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्टेशन से जवान को लेकर घर लौट रहे थे सभी
जैतहरी थाना क्षेत्र के धनगवां गांव का निवासी एक युवक भारतीय सेना में पदस्थ है। उसके ट्रेन से अनूपपुर पहुंचने पर बड़ा भाई गांव के तीन अन्य युवकों के साथ बोलेरो लेकर उसे लेने अनूपपुर स्टेशन आया था। स्टेशन से जवान को साथ लेकर सभी लोग बोलेरो से वापस अपने गांव धनगवां लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
तीन ने मौके पर ही दम तोड़ा
रात करीब 2 से 3 बजे के बीच छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक (क्रमांक एमपी 65 जेड 7614) से बोलेरो (क्रमांक एमपी 65 सी 1835) पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो सवार मोहम्मद करीम (पिता अजमत अंसारी), आर्मी जवान विनीत विश्वकर्मा (26, पिता जयकरण विश्वकर्मा) और दीनबंधु विश्वकर्मा (36, पिता जयकरण विश्वकर्मा) तीनों निवासी धनगवां—की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
एक घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे में धनगवां निवासी 30 वर्षीय अभिषेक तिवारी (पिता सुरेश तिवारी) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों तथा घायल युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पैक्स (PACS) व सहकारी बैंक चुनाव एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं, वहीं वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने और साल में दो बार MPPSC परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का लोकार्पण किया।
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।
राजधानी भोपाल में सोमवार को अतिक्रमण और जर्जर हो चुके मकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को हटाने का काम सुबह से ही शुरू हो गया है। मौके पर बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन भवनों को जमींदोज किया जा रहा है।
राजधानी भोपाल में आचार्य समय सागर महाराज सहित 21 जैन संतों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ। ओलंपियन विवेक सागर ने जर्सी पर 'भारत' लिखवाने का संकल्प लिया।
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में GDG क्लाउड की ओर से DevFest-2026 आयोजित हुआ। 500 से अधिक डेवलपर्स व विद्यार्थियों ने भाग लिया और AI, जेमिनी, क्लाउड व वर्कशॉप्स से जुड़े सत्रों का लाभ उठाया।
सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।
कोरोना काल में दो साल तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी बहाली और समायोजन की मांग उठा रहे हैं। सतना-मैहर के 250 सहित प्रदेश के 4 हजार कर्मचारियों ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपा।
सतना के खोहर सहित कई गांवों के किसान 2007 की घोषणा के बावजूद अधिग्रहित जमीन वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिविर में समस्याएं सुनी गईं, लेकिन समय-सीमा और ठोस कार्रवाई तय नहीं हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह