पंजाब के फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बम होने की सूचना मिलने की अफवाह फैल गई। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया।
ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास एस्सार गेस्ट हाउस में सोमवार सुबह 5.45 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। रिसेप्शन के पास तारों में शार्ट सर्किट से आग लगने पर पूरे रेस्टोरेंट में धुआं भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने गेस्ट हाउस से 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।
तेलंगाना के हैदराबाद में एक शोरूम में अचानक आग भड़क उठी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह आग देर रात दो मंजिला इमारत में लगी।
आज रेलवे यार्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब किशनगंज-दिल्ली से झारखंड के अजारा जा रही पार्सल मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग भड़क उठी। घटना सुबह 8:30 बजे की है।
राजस्थान के जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। मौजमाबाद इलाके के सावरदा पुलिया के पास गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में टक्कर के बाद भीषण धमाका हुआ और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश के शहडोल के न्यू गांधी चौक के पास महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। यहां भारतीय प्रेस के अलावा और भी कई व्यावसायिक दुकाने हैं जिनमें आग लगी है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। प्रशासन ने आस-पास के मकानों को आनन-फानन में खाली करा दिया है।
सतना जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, जब आधी रात एक सांड अस्पताल परिसर में घुस आया और ओपीडी क्षेत्र में उत्पात मचा दिया। परिजनों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है।



















