'बिहार चुनाव संग्राम' में आज यानी गुरूवार का दिन मतदाताओं का दिन था। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक आदिवासी महिला की किस्मत चमक उठी। आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला विनीता गौंड को खदान की खुदाई के दौरान एक साथ तीन हीरे मिले। इनमें से एक हीरा उत्तम गुणवत्ता का बताया जा रहा है। नीलामी से मिलने वाली राशि से अब महिला का परिवार खुशहाल जीवन जी सकेगा।
छतरपुर के कटिया गांव में रहने वाले हरगोविंद यादव और उनकी पत्नी पवन देवी को पन्ना की खदान में खुदाई के दौरान आठ कीमती हीरे मिले हैं। वर्षों की मेहनत रंग लाई और अब विशेषज्ञ इन हीरों की शुद्धता और कीमत का परीक्षण कर रहे हैं। अनुमानित कीमत 10 से 12 लाख के बीच हो सकती है।















