मेक्सिको के सोनारा राज्य में भीषण आग ने त्योहारी खुशी को मातम में बदल दिया, जब हर्मोसिलो शहर के एक डिस्काउंट स्टोर में लगी आग से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
सीधी जिले में मघा नक्षत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से शहरी और ग्रामीण इलाकों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई मोहल्लों में पानी भर गया, दुकानों और घरों में लीकेज से लोग परेशान हैं, वहीं फुटपाथ दुकानदार रोज़ी-रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। हालांकि बारिश ने किसानों के चेहरों पर धान की फसल की उम्मीद से रौनक लौटा दी है।
सिंगरौली के अमन और खुशी शुक्ला ने नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर 2 गोल्ड मेडल जीते। भारत व मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की। मन की बात के 124वें एपिसोड में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। पीएम ने साइंस से लेकर आत्मनिर्भर भारत और आजादी की लड़ाई से लेकर देशभर के किलों की बात की। इसके अलावा भी कई अहम बातें देश के सामने रखीं। शुरुआत में पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला और स्पेस के बारे में बात की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर एक बार फिर शुभ मंगल ध्वनि गूंज उठी है। मुख्यमंत्री के छोटे सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव ने रविवार यानी आठ जून को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक पारिवारिक समारोह में डॉ. इशिता के साथ सगाई कर ली है।

















