सतना में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजारों में गणेश मूर्तियों की खरीदारी के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महाराष्ट्र मंडल में 10 दिनों तक चलेगा गणेश उत्सव कार्यक्रम। मूर्तियों की कीमतों में बढ़ोतरी और पंडालों से गुलजार हुआ शहर।
मध्यप्रदेश सहित देशभर बुधवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। लोग बप्पा को अपने घरों या पंडालों विराजित करने में जुट गए हैं। लोग बड़े उत्साह के साथ भगवान गणेश को अपने घरों, मकानों और सार्वजनिक पंडालों में ला रहे हैं। कुछ लोग तो एक दिन पहले ही मूर्तियों को ला लिए थे।














