2
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट हुआ है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में धमाका होने से पुलिस का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके के पूरी तरह से घेर लिया है।
By: Arvind Mishra
Aug 18, 20259:41 AM
2
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा पूर्व और दक्षिण के 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। सिंगरौली में 7 इंच बारिश दर्ज की गई। सिंगरौली में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। मप्र के सीधी में 9 घंटे में गिरा 4.8 इंच पानी गिर गया।
By: Arvind Mishra
Jul 26, 20259:57 AM
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जहां दावा किया जा रहा है कि कई नक्सली ढेर हो गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। छत्तीसगढ़ सीमा से लगे झुलनापाठ के जंगल में सुबह नक्सलियों और सुरक्षा जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है।
By: Arvind Mishra
Jul 19, 20251:29 PM
3
कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है। उन्हें भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। चैतन्य बघेल की यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब आज सुबह ईडी ने भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की।
By: Arvind Mishra
Jul 18, 20251:17 PM
3
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। अभी सर्चिंग चल रही है।
By: Arvind Mishra
Jun 26, 202510:25 AM
5
अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस अभियान के दौरान 27 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक डीआरजी जवान शहीद हो गया तथा कुछ अन्य जवानों को चोटें पहुंची है। सभी घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।
By: Prafull tiwari
May 21, 20256:40 PM