बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई पूरी कर ली है। अब 13 नवंबर को सजा का ऐलान किया जाएगा। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप हैं। इनमें कई लोगों के उत्पीड़न और जबरन गायब करने जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप शामिल है।
सतना और मैहर जिले में पावर ग्रिड और टावर कंपनियों द्वारा जमीन लिए जाने के बावजूद हजारों किसानों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। किसानों ने भूख हड़ताल, अनशन, प्रदर्शन और 700 किलोमीटर पदयात्रा तक की, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अब तक न्याय नहीं मिला। अब किसानों ने खेत में खड़ी फसलें नष्ट करने की धमकी के खिलाफ कलेक्टर से गुहार लगाई है। पढ़िए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।














