आईआईटी दिल्ली में वर्ल्ड एसोसिएशन आफ हिंदू एकेडमिशियन के तत्वावधान में हिंदुत्व की शाश्वत प्रासंगिकता विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 300 प्रोफेसर और शिक्षाविद शामिल हुए।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल में केंद्रीय संस्कृत विवि भोपाल और आदिवासी बाल कल्याण एवं संस्कृत शिक्षा समिति, रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा में संतों का योगदान विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का अयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय विधि संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कहा कि न्याय पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने समानता और समय पर न्याय को न्यायपालिका की मूल आत्मा बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन जहां से मैं विधायक हूं, वहां 1235 में हम कमजोर थे तो महाकाल का मंदिर तोड़ दिया गया। शासन मजबूत हुआ तो ढाई साल में महाकाल का मंदिर बन गया। बनारस में पीएम नरेंद्र मोदी ने नया कॉरिडोर बनाया।
चौहान ने कहा कि अब हमें तीन तरह के योद्धाओं की जरूरत होगी टेक वॉरियर्स, इंफो वॉरियर्स और स्कॉलर वॉरियर्स। जहां टेक वॉरियर्स एआई और साइबर ताकत को इस्तेमाल कर पाएंगे, वहीं इंफो वॉरियर्स नैरेटिव्स को आकार देंगे और फर्जी सूचनाओं का मुकाबला करेंगे।

















