मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में रहेंगे, जहां वे कैबिनेट बैठक और 9 महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा करेंगे। साथ ही, राजनगर में लाड़ली बहना सम्मेलन में ₹1.26 करोड़ से अधिक राशि अंतरित की जाएगी।
भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालरंग की रंगारंग शुरुआत हुई। इसमें 19 राज्यों के बच्चों ने सहभागिता की। राष्ट्रीय बालरंग की शुरूआत में केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के बच्चों ने विकसित भारत 2047 की थीम पर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
सतना के भुमरा शिव मंदिर से 1920 में प्राप्त भगवान गणेश और उनकी शक्ति की यह अनूठी गुप्तकालीन प्रतिमा आज अमेरिका के बॉस्टन संग्रहालय में सुरक्षित है। चार भुजाओं वाले गणेशजी इस प्रतिमा में शक्तिस्वरूपा के साथ विराजमान हैं। भारतीय कला, शिल्प और इतिहास के लिए यह प्रतिमा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में पौधरोपण अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण सुंदर, स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का उपहार है। भोपाल में 5100 पौधे लगाने का संकल्प।
















