केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को पायरेटेड फिल्मों और वेब सीरीज के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के साथ-साथ प्लेटफॉर्म को पुख्ता सिस्टम बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को दिया नोटिस
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार ने पायरेटेड कंटेंट को लेकर टेलीग्राम के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को नोटिस भेजकर निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्लेटफॉर्म से फिल्मों और OTT कंटेंट के पायरेटेड वर्जन मुहैया कराने वाले सभी चैनल्स और ग्रुप्स को तुरंत हटाएं। मंत्रालय ने कंपनी को 15 दिन का समय देते हुए पायरेटेड कंटेंट पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। यह टेलीग्राम को तीन दिनों के भीतर मिला दूसरा सरकारी नोटिस है; इससे पहले 2 जुलाई को IT मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म से यूजरनेम और प्राइवेसी को लेकर सवाल किए थे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने टेलीग्राम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे केवल शिकायतों के आने का इंतजार न करें, बल्कि पायरेटेड कंटेंट को रोकने के लिए अपने स्तर पर एक मजबूत सिस्टम विकसित करें। सरकार ने कंपनी के रवैये को 'सुस्त' करार देते हुए कहा कि यह मौजूदा इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी नियमों का उल्लंघन है। सरकार ने टेलीग्राम को उन सभी अकाउंट्स, एडमिनिस्ट्रेटर, बॉट्स और चैनल्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है जो बार-बार नियमों को तोड़ रहे हैं। अब तक सरकार पायरेसी फैलाने वाले 3,000 से अधिक चैनल्स को ब्लॉक कर चुकी है और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने टेलीग्राम पर शिकंजा कसा है। जून 2026 में पेपर लीक मामलों के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की सिफारिश पर टेलीग्राम को 16 जून से 22 जून के बीच प्रतिबंधित किया गया था। इसके अलावा, NEET 2026 की दोबारा परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने टेलीग्राम को अपने 'मैसेज-एडिटिंग' फीचर को 30 जून तक बंद रखने का भी आदेश दिया था। सरकार की इस हालिया सख्ती से यह साफ है कि आने वाले समय में टेलीग्राम पर कंटेंट मॉडरेशन को लेकर और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक में CEO और प्रवक्ता की नियुक्ति पर फैसला संभव है। दूसरी ओर, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में संतों ने बैठक बुलाई, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
संसद की गृह मामलों की कमेटी बैठक में जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर भारी हंगामा। राहुल गांधी का धरना, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी और कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च की पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने दान का एक-एक पैसा सीधे मंदिर के कोषागार में जमा करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय उद्योगों को सौंपने की मंजूरी दी। जानिए स्वदेशी रक्षा उत्पादन और MSMEs को मिलने वाले फायदों के बारे में।
कांग्रेस नेताओं द्वारा जाति जनगणना 2027 के फॉर्मेट पर जताई गई आपत्तियों, 40 नए सवालों, डिजिटल प्रक्रिया और गोपनीयता के नियमों के बारे में विस्तार से पढ़ें।
अपनी बेबाक बोली के लिए सुर्खियां बटोरने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अब गडकरी ने राजनीति से सन्यास की ओर इशारा करते हुए कहा- वे अब उतना काम नहीं कर सकते जितना पहले करते थे और अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने का समय आ गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रेप के दोषी पूर्व पत्रकार तरुण तेजपाल को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि उन्हें दो हफ्ते के अंदर ऐसा करना होगा। 63 साल के पूर्व पत्रकार ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है और दावा किया है कि वे पीड़ित हैं। गोवा सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और इस मामले में तेजपाल की सजा बढ़ाने की मांग की है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई है। यौन शोषण के केस में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। जेल से निकलने के बाद वह रोहतक से सीधा सिरसा पहुंचेगा।
तिरतोल ब्लॉक में 3.02 करोड़ रुपए के सरकारी धन के गबन केस में गिरफ्तार पूर्व एसआरए भंज किशोर बेहरा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ओडिशा विजिलेंस ने पूछताछ में मिले नए तथ्यों के आधार पर सोमवार को उसके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह