अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। SIT जांच जारी, विनय कटियार के गंभीर आरोप और बुलडोजर एक्शन की तैयारी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला
आरएसएस की पहली प्रतिक्रिया
बिना रियायत कठोरतम कार्रवाई हो
अयोध्या। स्टार समाचार वेब
अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी है। इस संवेदनशील मामले पर अब राजनीतिक और वैचारिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। मंदिर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं, जबकि जांच एजेंसियां आरोपियों की धरपकड़ और बरामदगी में जुटी हैं।
RSS का कड़ा रुख: 'दोषियों को मिले कठोर दंड'
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार इस घटना पर मीडिया को प्रतिक्रिया दी है। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने घटना को "दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस चोरी से रामभक्तों की भावनाओं और श्रद्धा को गहरी चोट पहुंची है। होसबाले ने मांग की है कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोरतम कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विनय कटियार का तल्ख बयान
वरना भाजपा नेता और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे विनय कटियार ने मामले को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर गबन की आशंका जताते हुए कहा है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और आमंत्रित सदस्य गोपाल राव पर भी संदेह के घेरे में हैं। कटियार ने मीडिय से बात करते हुए दावा किया कि उनकी इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा हुई है। कटियार के इस बयान ने मंदिर प्रशासन के भीतर की कलह को सार्वजनिक कर दिया है।
अभी तक....
SIT : जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम काम कर रही है।
गोपाल राव की भूमिका: SIT मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए ट्रस्टी गोपाल राव से भी गहन पूछताछ कर रही है।
बुलडोजर की तैयारी :अयोध्या विकास प्राधिकरण आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के आवासों को निशाने पर ले लिया है। लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस जारी किया गया है। बुलडोजर एक्शन की तैयारी है।
अविनाश शुक्ला से बरामदगी
मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला (जो चढ़ावा गिनती का काम करता था) की 24 घंटे की कस्टडी रिमांड ली गई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि उसने नकद के साथ-साथ सोने-चांदी के जेवर भी ठिकाने लगाए थे। उसके किराए के कमरे से 20 लाख रुपए, 1,000 अमेरिकी डॉलर और 'रामराज्य कोष' लिखा एक बक्सा बरामद हुआ है। पुलिस उसे लेकर बरामदगी के लिए प्रतापगढ़ भी गई है।
गरमाई सियासत: 'राम रक्षा आंदोलन'
इस मुद्दे ने अब विपक्षी दलों को भी एकजुट होने का मौका दिया है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस घटना को हिंदुत्व के सम्मान से जोड़ते हुए 'राम रक्षा आंदोलन' का ऐलान किया है। उन्होंने मुंबई के दादर में विरोध प्रदर्शन और हनुमान चालीसा पाठ का आह्वान किया है। ठाकरे का कहना है कि यह आंदोलन केवल अयोध्या तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य भर के राम और हनुमान मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे व्यापक बनाया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।