सीधी जिले के कसिहवा गांव में शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लगने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है, जबकि प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिला मुख्यालय के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पडखुरी के कसिहवा में कल शुक्रवार सुबह करीब 11:20 बजे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे घर में भीषण आग लग गई जिससे पूरा मकान जलकर खाक हो गया। हादसे में घर के अंदर मौजूद तीन अबोध बच्चों क्रमश: कुमारी घुम्मु उर्फ संध्या साकेत (लगभग 6 वर्ष) कुमारी रिद्धि (लगभग 1.6 वर्ष) एवं एक बेटा नागेन्द्र (लगभग 3 वर्ष) की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।
क्या थी पूरी घटना
जानकारी के अनुसार बच्चों के पिता रामरतन साकेत 37 वर्ष पड़ा में सुबह मजदूरी करने गये थे और मां ललिता साकेत उन्हें घर के अंदर छोडकर बाहर से गेट बंद करके उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न लेने गई हुई थी। इसी दौरान अचानक घर के ऊपर से बिजली का जो तार लगा हुआ था वो बांस का टकराव होने से बांस में आग लग गई जो तेजी के साथ फैलने लगी और कच्चा घर भी चपेट में आ गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने और बच्चों को बचाने का प्रयास कियाए लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कोई भी अंदर नहीं जा सका।
फायर ब्रिगेड के आते-आते देर हो चुकी थी
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि तब तक घर के भीतर मौजूद तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। आगजनी की जानकारी मिलते ही मौके पर जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। स्थिति को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने जमोड़ी थानें के साथ-साथ कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय एवं उनकी टीम को भी मौके पर तैनात कर दिया था। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मचुर्री लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा पीएम किया गया।
मुख्यमंत्री ने की दो लाख आर्थिक मदद की घोषणा
तीन अबोध बच्चों की मौत हो जाने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा परिजन को 4-4 लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में जिला प्रशासन सीधी की ओर से 5-5 हजार रुपये के मान से 15 हजार रुपये अंत्येष्टि सहायता राशि एवं 20-20 हजार रुपये जिला रेडक्रास सोसाइटी सीधी की ओर से तत्काल सहायता राशि परिजन को दे दी गई है।
इनका कहना है
कसिहवा गांव में तीन बच्चों की मौत आग की चपेट में आने से हुई है। मुख्यमंत्री की तरफ से दो लाख रुपए पर बच्चे देने की घोषणा की गई है, वहीं राहत कोष से 4 लाख रुपए पर बच्चे देने की कार्यवाही की जा रही। इसके अलावा रेडक्रास से 20 हजार रुपए पर बच्चे जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा भी 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद की गई है। प्रधामनंत्री आवास प्लस-2 में उनका नाम है वो प्रक्रिया के अनुसार होगा, लेकिन उनके घर को अभी हम सबकी मदद से ठीक कराया जाएगा।
विकास मिश्रा, कलेक्टर, सीधी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन से पहले मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में घी और मिठाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। नागपुर से आया मिल्क केक और गुजरात की डेयरी का घी भी जांच में फेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।