सतना जिले के पतेरी गांव में मानवता की मिसाल पेश करते हुए तीन लोगों ने एक साथ देहदान का संकल्प लिया। कलेक्टर डॉ. सतीश एस की मौजूदगी में अमर ज्योति परिवार के सहयोग से सुंदरलाल कुशवाहा, संपत कुशवाहा और सुनीता कुशवाहा ने यह प्रेरणादायक निर्णय लिया। अमर ज्योति परिवार अब तक 900 नेत्रदान और 64 देहदान करवा चुका है। यह कदम मेडिकल छात्रों के लिए शोध और समाज सेवा की दिशा में एक अनमोल योगदान है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नेत्रदान और देहदान के लिए जागरूकता फैलाने वाले अमर ज्योति परिवार की मानवता सेवा में शुक्रवार को एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। परिवार के अथक प्रयासों से इस दिन एक साथ पतेरी के तीन लोगों ने देहदान का संकल्प लिया। यह संकल्प कलेक्ट्रेट में कलेक्टर डॉ. सतीश एस की मौजूदगी में लिया गया। तीनों संकल्पकर्ताओं ने कहा कि मृत्यु के बाद भी यदि उनका शरीर मानवता की सेवा में काम आ सके, तो इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं। मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकीय शोध के लिए मानव शरीर की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया ताकि मेडिकल छात्र उनके शरीर से अध्ययन कर असाध्य बीमारियों के इलाज में योगदान दे सकें।

ये हैं संकल्पकर्ता
शुक्रवार को अमर ज्योति परिवार के साथ पतरेी निवासी 64 वर्षीय एड. सुंदरलाल कुशवाहा , 66 वर्षीया श्रीमती संपत कुशवाहा तथा 55 वर्षीया श्रीमती सुनीता कुशवाहा कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कलेक्टर डा. सतीश एस की मौजूदगी में तीनों ने देहदान का संकल्प लिया।गौरतलब है कि अमर ज्योति परिवार ने 8 सितंबर 2013 को नेत्रदान के संकल्प के साथ अपनी सेवा यात्रा प्रारंभ की थी। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, चित्रकूट की मदद से प्रारंभ हुआ यह अभियान आज न केवल सतना बल्कि आसपास के जिलों में भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है। अब तक करीब 900 नेत्रदान और 64 देहदान संकल्प अमर ज्योति परिवार के माध्यम से कराए जा चुके हैं।
शोध के लिए सौंपी जा चुकी 3 देह
संयोजक मनोहर डिगवानी ने बताया कि देहदान को लेकर लोगों में जागरूकता मेडिकल कॉलेज सतना की स्थापना के बाद और तेज हुई है। अब तक तीन देह चिकित्सकीय शोध के लिए मेडिकल कॉलेजों को सौंपे जा चुके हैं। इनमें पहला देहदान 31 अगस्त 2023 को मैहर निवासी स्व. श्रीमती प्रेमलता जौली का हुआ था, दूसरा 4 अक्टूबर 2023 को सेमरिया चौक निवासी स्व. संजय साहनी का शरीर श्यामशाह मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया, जबकि तीसरा देहदान 30 जून 2025 को वार्ड नं. 8 गांधी चौक कोठी निवासी स्व. प्रवीण सेन का हुआ, जिसका शरीर शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना को समर्पित किया गया।
अंधेरे के डर से मिली प्रेरणा
संयोजक डिगवानी ने बताया कि अंधेरे में लगने वाले डर ने ही हमें नेत्रदान और देहदान के अभियान की प्रेरणा दी। जब कुछ पल का अंधेरा डर पैदा करता है, तो सोचिए उन लोगों का क्या हाल होता होगा जो हमेशा अंधेरे में जीते हैं। उन्होंने कहा कि देहदान को लेकर समाज में अभी भी कई भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है। यदि हर व्यक्ति यह सोच ले कि मरने के बाद भी उसका शरीर किसी के काम आए, तो यही अमर ज्योति परिवार की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।