नोटिस तामील में लापरवाही पर हाईकोर्ट ने टीआई को 1 हजार फलदार पौधे लगाने की अनोखी सजा सुनाई। पौधों की GPS लोकेशन और रिपोर्ट देनी होगी।

नोटिस तामील न करने पर हाईकोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा
सतना, स्टार समाचार वेब
नोटिस की तामीली न होने पर हाईकोर्ट ने टीआई को अनोखी सजा दी है। कोर्ट ने कहा है कि टीआई दो माह के अंदर 1 हजार फलदार पौधों का रोपण करें। लगाए गए पौधों की जीपीएस लोकेशन भेजें। एसपी सतना लगाए गए पौधों का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करें। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट की डबल बेंच जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह ने सिटी कोतवाली टीआई रावेन्द्र द्विवेदी की लापरवाही को गंभीर मानते हुए निर्देश दिया है कि वे आम, अमरूद, जामुन, महुआ जैसे फलदार पौधे चित्रकूट क्षेत्र में 1 जुलाई से 31 अगस्त के बीच लगाएं। टीआई द्विवेदी को 1 हजार पौधे लगाने के लिए कहा गया है।
नोटिस की तामीली बनी वजह
जानकारी के मुताबिक सभापुर थाना में दर्ज दुष्कर्म और पास्को एक्ट के प्रकरण में जिला अदालत के द्वारा 2021 को आरोपी रामऔतार चौधरी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सजा के विरुद्ध आरोपी रामऔतार के द्वारा हाईकोर्ट में अपील दायर की गई। मामले की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट डबल बेंच ने 30 सितंबर 2024 को पीड़िता को नोटिस भेजा लेकिन पुलिस के द्वारा नोटिस तामील करने में लेट लतीफी बरती गई। नोटिस तामीली में लेट लतीफी बरते जाने पर मामले को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया।
देनी होगी जीपीएस लोकेशन
हाईकोर्ट के डबल बेंच ने निर्देश दिए हैं कि 1 जुलाई से 31 अगस्त के बीच चित्रकूट क्षेत्र में फलदार पौधे आम, जामुन, महुआ, अमरूद जैसे पौधों के 1 हजार पौधों का रोपण कर टीआई को उसकी एक साल तक देखभाल करनी होगी। पौधरोपण के पश्चात लगाए गए पौधों की फोटो और उनकी जीपीएस लोकेशन की जानकारी कोर्ट में प्रस्तुत करनी होगी। इस मामले में हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अगली सुनवाई 16 सितंबर को तय की है। जिसमें एसपी सतना को रोपे गए पौधों का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करनी है।
टीआई ने कहा- पूरी करूंगा सजा
हाईकोर्ट की डबल बेंच से मिली अनोखी सजा पर सिटी कोतवाली टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि कोर्ट से मिली सजा को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने एक हजार पौधे लगाकर एक साल तक उनकी देखभाल की जो सजा दी है उसे पूरी जिम्मेदारी से पूरी करूंगा। पेड़ लगाना पुण्य का काम है। पर्यावरण संरक्षण में यह मेरा छोटा योगदान रहेगा। इस काम को करने से दिल से खुशी मिलेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के सप्रे संग्रहालय में 'पुरखों को प्रणाम' पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने युवा पीढ़ी से हिन्दी पत्रकारिता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया और उनकी जीवनी 'पीर पराई जाने रे' का लोकार्पण हुआ।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया। जानें जेल में कैसी कटी उनकी पहली रात और क्या है कैदी नंबर।
सतना शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से बढ़ीं शिकायतों पर डीई सिटी ने अधिकारियों की बैठक ली। सीएम हेल्पलाइन और 1912 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए गए।
सतना जिले में 800 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। संजीवनी क्लीनिक, टीकाकरण और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन बाधित रहा, जबकि कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
पहला विवाह छुपाकर दूसरी शादी करने के केस में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति गजेंद्रसिंह ने दूसरी शादी और भरण-पोषण से संबंधित एक केस में फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की कि अंतरिम भरण-पोषण तय करते समय कोर्ट पक्षकारों के आचरण और संबंधों की वास्तविकता को ध्यान में रखती है।
देशभर में आंधी-बारिश से पारा नीचे आ गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच जाएगा।
ट्विशा शर्मा की मौत के हाई प्रोफाइल केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने केस के मुख्य आरोपित समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जज गिरिबाला दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोर्ट से जेल वारंट जारी होने के बाद, दोपहर ठीक 3:39 बजे सीबीआइ की टीम दोनों आरोपियों को अलग-अलग गाड़ियों में लेकर गांधीनगर सेंट्रल जेल पहुंची।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 52 वर्षीय मरीज के शरीर से एक साथ पित्त नली (Bile Duct) और किडनी का कैंसर सफलतापूर्वक हटा दिया गया। जानिए इस मेडिकल चमत्कार के बारे में।
वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक रूसिया मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट प्रमोट होने के बाद केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
MP High Court ने मंडला की 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की 31 सप्ताह के गर्भपात की याचिका खारिज की। कोर्ट ने कहा- गंभीर एनीमिया के कारण पीड़िता की जान को खतरा है, राज्य सरकार उठाएगी बच्चे का जिम्मा।