US Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई नई परमाणु डील के लिए मान गए हैं। जानिए होर्मुज स्ट्रेट और खार्ग द्वीप विवाद पर क्या हैं पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स।

वाशिंगटन. स्टार समाचार वेब
पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने एक नई परमाणु डील (Nuclear Deal) को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ईरान की तरफ से अभी तक इस दावे पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, "नई डील के तहत ईरान इस बात पर सहमत हो गया है कि वह कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। जैसे ही यह डील पूरी होगी, सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को भी जहाजों के आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।"
इस बड़े घटनाक्रम से ठीक पहले हालात बेहद नाजुक हो गए थे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान पर भीषण बमबारी करने और उसके तेल निर्यात के सबसे बड़े केंद्र 'खार्ग द्वीप' (Kharg Island) पर कब्जा करने की खुली धमकी दी थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ होने वाले नए हवाई हमलों और बमबारी की योजना को फिलहाल रद्द कर दिया है।
ट्रम्प ने अपना फैसला बदलने की वजह बताते हुए कहा कि ईरानी नेतृत्व के साथ बातचीत अब "सबसे ऊंचे स्तर" पर पहुंच चुकी है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि जब तक समझौता पूरी तरह फाइनल नहीं हो जाता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी जारी रहेगी।
भारतीय क्रू मेंबर्स वाले जहाज MT जलवीर पर हुए हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने अमेरिकी राजदूत को तलब कर जहाजों पर हो रहे इन हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है।
ओमान के तट के पास जहाजों पर हुए हमलों में भारतीय नाविकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। MT सेत्तेबेल्लो पर हुए हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहत की बात यह है कि MT जलवीर पर मौजूद सभी 20 भारतीय सुरक्षित हैं।
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ईरान ने दोटूक चेतावनी दी है कि अगर उसके तेल और गैस ठिकानों पर हमला हुआ, तो वह दुनिया के लिए तेल की सप्लाई रोक देगा और 'किसी को भी तेल नहीं मिलेगा'। दूसरी तरफ, अमेरिका का दावा है कि होर्मुज स्ट्रेट अभी भी अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला हुआ है।
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध के मंडराते बादलों के बीच दोनों देशों के बीच बैकचैनल (पर्दे के पीछे) बातचीत भी तेज हो गई है। दोनों देश ईरान के फ्रीज (फंसे हुए) पड़े 6 से 12 अरब डॉलर के फंड को जारी करने की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं।
बढ़ते वैश्विक संकट को देखते हुए रूस और चीन ने अमेरिका और ईरान दोनों से सैन्य कार्रवाई रोकने और बातचीत की मेज पर आने की अपील की है। वहीं, कतर ने भी मध्यस्थता की कमान संभालते हुए तनाव को कम करने के लिए अपना एक विशेष प्रतिनिधिमंडल तेहरान भेजा है।
अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी पिछड़ गई है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में बढ़त बना ली है। इसके लेकर ट्रम्प ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे नतीजों को स्वीकर करने के लिए तैयार हैं। वे विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे।
नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के एवरेस्ट क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण हवाई हादसा हो गया। फेरीचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक भारतीय टूरिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से ठीक पहले मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण केश्म द्वीप पर कम से कम पांच भीषण धमाकों की खबर है, जबकि पास के बंदर लेंगेह शहर में भी विस्फोट दर्ज किए गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव प्रचार के दौरान चीन-रूस की जासूसी, ईरान संघर्ष और अर्थव्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है।
अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहाँ 9 लोगों को ले जा रहा प्राइवेट जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई।
इजराइल में बिना बहुमत के चुनाव नतीजों के बाद विपक्ष के नेता गादी आइजनकोट ने नई सरकार के गठन के लिए 4 प्रमुख शर्तें रखी हैं। जानें हरेदी सैन्य सेवा, गाजा में हमास के अंत और इजराइली राजनीति के नए समीकरण।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में फोन पर अहम बातचीत हुई है। इस बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक या दो ठिकानों को निशाना बनाना अभी बाकी है।
नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में अचानक हुई भारी बर्फबारी के बाद छह भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर सामने आई है। लापता होने वालों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। ये सभी पर्यटक नेपाल की सबसे खूबसूरत और गहरी झीलों में से एक, शे-फोक्सुंडो झील की ट्रेकिंग पर निकले थे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अटलांटा में कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से मुलाकात की। इस दौरान जी-20 की बैठक के इतर पीएम नरेंद्र मोदी की दिसंबर में प्रस्तावित कनाडा यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई।
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से ठीक चार दिन पहले सर्वे में डेमोक्रेट्स को बढ़त मिलती दिख रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने दो रैलियां रद्द कर टेलीफोन कैंपेन चुना है, वहीं अलास्का में नाम के भ्रम को लेकर कानूनी विवाद गहरा गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह