उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा। दिल्ली से धौलपुर जा रहे 6 लोगों की मौत। डबल डेकर बस ने वैन को मारी टक्कर। पढ़ें पूरी खबर।

हाथरस। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के हाथरस में होली के त्यौहार की खुशियाँ मातम में बदल गईं। मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सादाबाद थाना क्षेत्र के हरिया गढ़ी गांव के पास तड़के करीब 4:20 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस ने आगे चल रही इको वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इको वैन में कुल 13 लोग सवार थे। ये सभी लोग दिल्ली के प्रेम नगर इलाके के निवासी थे और होली का त्यौहार मनाने के लिए राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे। इसी दौरान नोएडा से गोरखपुर की ओर जा रही डबल डेकर स्लीपर बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की जान चली गई है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों में तीन बच्चे, दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार दो बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। गनीमत रही कि हादसे में वैन चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, सादाबाद क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया और एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अंगदान के महत्व, आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर, ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा, और वोकल फॉर लोकल अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया।
केंद्र सरकार ने तय सीमा से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने वाली कंपनियों पर कुल 10,029.8 करोड़ का जुर्माना (ओवरचार्जिंग रिकवरी आर्डर) लगाया था। हालांकि, इसमें से अब तक केवल 1,582.4 करोड़ की ही वसूली हो सकी है, जबकि 8,447.4 करोड़ की राशि अभी भी वसूल की जानी बाकी है।
चक्रवात अर्णव धीरे-धीरे भयावह रूप ले रहा है। मौसम प्रणाली अवदाब में बदल चुकी है। आज शाम तक इसके गहरे अवदाब और सोमवार को चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार, समुद्र में और ताकत जुटाने के बाद यह अत्यंत भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है।
हरियाणा के नूंह में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर झिरका में एक सगाई समारोह से लौट रहे युवकों की इको कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति वित्त वर्ष 2026-27 में क्रिप्टोकरेंसी, बैंकिंग, महंगाई, एआई और टैक्स सुधारों समेत 46 अहम मुद्दों की समीक्षा करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए के तहत बनीत सिंह तलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद की फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।
जल निकायों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों को आर्द्रभूमियों की जमीनी जांच कर सीमाएं तय करने के लिए 4 महीने का समय दिया और कहा कि पानी जीवन के अधिकार से जुड़ा है।
नई दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस रैली को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सिख विरोधी दंगों का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला, वहीं व्यापारी संगठन सीटीआई ने त्यौहारों का हवाला देकर रैली स्थगित करने की मांग की।
नई दिल्ली में आयोजित GRP प्रमुखों के 8वें ऑल इंडिया सम्मेलन में ट्रेनों पर पथराव रोकने, 'पिंक गश्त', प्रोजेक्ट दिशा और रेल मदद ऐप के विस्तार जैसे प्रमुख सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई।