सतना में विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हैं। चार प्रमुख दावेदार मैदान में हैं, जबकि 1700 वोटरों के बीच राजनीतिक प्रभाव भी चुनाव को दिलचस्प बना रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई। शहर के व्यापारियों की संस्था की कमान अपने हाथ में लेने के लिए दावेदारों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसके लिए वे पैनल बनाने, बैठकें और सम्पर्कों में जुट गए हैं। विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स के चुनाव जून में हो सकते हैं। संस्था में अब तक 1700 वोटर और 37 सहयोगी संस्थाएं हैं। अभी तक चार नाम इस संस्था के अध्यक्ष के लिए सामने आए हैं। इनमें वर्तमान अध्यक्ष समेत दो नाम सिंधी समाज से जबकि एक नाम वैश्य व एक नाम जैन समाज से सामने आया है। वर्तमान अध्यक्ष सतीश सुखेजा अपने काम के दम पर एक बार फिर व्यापारियों के बीच जाना चाहते हैं, तो दूसरे दावेदार मनोहर डिगवानी सामाजिक कार्यों के सहारे चेम्बर अध्यक्ष की कुर्सी पाना चाहते हैं। श्री डिगवानी चेम्बर के पूर्व मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में अमर ज्योति नेत्रदान संस्था के संयोजक हैं।
जबकि तीसरे दावेदार अग्रवाल महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को वैश्य वोटरों पर भरोसा है जबकि चौथे दावेदार वर्तमान चेम्बर महामंत्री संदीप जैन हैं। अब देखना यह है कि चुनाव नजदीक आते-आते इतने ही दावेदार रह जाते हैं या फिर दावेदारों की संख्या बढ़ती है और चौकाने वाला कोई नाम सामने आता है। फिलहाल चेम्बर अध्यक्ष के लिए जो नाम अभी तक सामने आए हैं वे किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़े हैं, हालांकि शहर के हित में काम करने वाली संस्था चेम्बर के अध्यक्ष और उसके सहयोगी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अक्सर व्यापारियों व शहर हित की बात करते हैं पर उनमें अपने-अपने दल के प्रति समर्पण व निष्ठा समय - समय पर दिख ही जाती है।
सत्रह 100 के करीब वोटर
अगले माह संभावित चेम्बर चुनाव के लिए वोटरों की बात करें तो चेम्बर में अभी तक 1700 वोटर पंजीकृत हैं। इसमें 1250 के लगभग पुराने वोटर हैं तो 450 नए वोटर चेम्बर के सदस्य बने हैं। इनमें से चुनाव के पहले सदस्यता शुल्क और अन्य औपचारिकताओं के बीच कितने वोटर बचते हैं, यह देखने लायक होगा।
चेम्बर के प्रति व्यापारियों में बढ़ा विश्वास
वर्तमान चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा और उनकी टीम ने शहर के व्यापारियों के बीच विश्वास बढ़ाने का काम किया है। चेम्बर के प्रति व्यापारियों के बढ़े विश्वास का ही परिणाम है कि चेम्बर के साथ कुछ नई व्यापारिक संस्थाएं जुड़ी हैं तो लगभग साढेÞ चार सौ नए व्यापारियों ने संस्था की सदस्यता ली है। चेम्बर अपने वर्तमान कार्यकाल में दो बार सफलता पूर्वक विंध्य व्यापार मेला भी अभी तक लगा चुका है।
पिता-पुत्र ने भी किया प्रतिनिधित्व
विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स की बात करें तो लगभग 6 दशक में वर्तमान समेत 16 अध्यक्ष हुए हैं। इसमें जहां पिता -पुत्र की जोड़ी ने संस्था का प्रतिनिधित्व किया वहीं योगेश ताम्रकार को दो बार चेम्बर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। जबकि इनके पिता शंकर प्रसाद ताम्रकार भी एक बार चेम्बर के अध्यक्ष रह चुके हैं।
भाजपा-कांग्रेस भी पर्दे के पीछे से होंगी सक्रिय
विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स भले ही व्यापारिक संस्था है, लेकिन इसमें पिछले कुछ समय से राजनीतिक दखल के चलते अब यहां का चुनाव व्यापारिक संस्थाओं के सामने तो होगा पर पर्दे के पीछे से इस खेल में सीधे तौर पर भाजपा और कांग्रेस भी फ्रंट फुट पर बैटिंग करती नजर आ सकती है। चुनावों के दौरान शहर के एक बड़े वोट बैंक को इधर से उधर करने की क्षमता रखने वाले चेम्बर का चुनाव इस बार खासा दिलचस्प होने वाला है। वैसे भी विंध्य चेम्बर आॅफ कामर्स में कई ऐसी संस्थाएं भी रजिस्टर्ड है, जिनका संचालन भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेता करते हैं। ऐसे में चेम्बर चुनाव के दौरान भाजपा व कांग्रेस का समर्थन प्रत्याशियों को न मिले यह संभव नहीं है। ऐसे में तब और जब अगले दो साल बाद विधानसभा चुनाव है।
कब-कब कौन रहा अध्यक्ष


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।