विंध्य के छह जिलों में पीडीएस व्यवस्था सुस्त, 17 दिनों में केवल 24-32% राशन वितरण। गोदाम से आपूर्ति के बावजूद हितग्राही वंचित, व्यवस्थागत खामियों और लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना जिले के एक ब्लाक में हुए करोड़ों के राशन घोटाला के बाद भी पीडीएस की चाल में सुधार नहीं आया है। अकेले सतना के ही नहीं विंध्य क्षेत्र के छह जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण अपेक्षाकृत धीमा बना हुआ है, जबकि आपूर्ति तंत्र में कोई बड़ी बाधा नहीं दिख रही। इसके बाद भी हर तीन में से दो हितग्राहियों तक राशन नहीं पहुंच सका। विड़बना यह है कि अधिकारी इसे रुटीन वर्क मान रहे हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विंध्य के छह जिलों में मार्च माह के 17 दिनों में केवल 24 से 32 प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को ही राशन वितरित किया जा सका है। जिलेवार स्थिति पर नजर डालें तो सतना और रीवा में लगभग 32 प्रतिशत, सीधी और सिंगरौली में करीब 27 प्रतिशत, मैहर में 26 प्रतिशत और मऊगंज सबसे पीछे है, जहां अब तक केवल 24 प्रतिशत हितग्राहियों को राशन मिल पाया है।
यह तब है जब अधिकांश जिलों में गोदामों से 75 से 80 प्रतिशत तक राशन डिस्पैच हो चुका है और उचित मूल्य दुकानों (एफपीएस) तक भी पर्याप्त मात्रा में अनाज पहुंच जा चुका है। गौरतलब है कि सतना जिले के उचेहरा ब्लाक की दो समितियों ने कई करोड़ का राशन घोटाला कर चुकी हैं जिस पर एक्शन भी हो चुका है लेकिन अब तक गरीबों को उनके हक का राशन नहीं मिल पाया है।
12 दिन में 70 फीसदी की चुनौती
पीडीएस व्यवस्था में घुन की तरह लगी व्यवस्थागत नीतियों ने कारण हर माह कमोवेश यही स्थिति रहती है। अब जब विंध्य के छह जिलों में गरीब की ािाली तक पहुंचाने का प्रतिशत 17 दिन बीत जाने के बाद 24-32 फीसदी है तब बचे हुए 10 दिनों में 70 फीसदी का वितरण चुनौती से कम नहीं है।
हर महीने का यही रोना
अधिकारियों के अनुसार, वितरण में सुस्ती के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें ई-पॉस मशीनों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में दिक्कतें, उचित मूल्य दुकानों का सीमित समय, और महीने के शुरूआती दिनों में हितग्राहियों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति शामिल हैं। यह चाल पिछले महीनों में भी रही। जब वितरण आमतौर पर महीने के दूसरे पखवाड़े में तेज होता है। हालांकि, वर्तमान रफ्तार को देखते हुए आशंका है कि यदि सुधार नहीं हुआ, तो बड़ी संख्या में हितग्राही समय पर अपने हक का राशन प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
बड़ा सवाल
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब डिस्पैच 80 फीसदी और दुकानों तक 75 फीसदी तक पहुंच गया है तो फिर उपभोक्ताओं तक 24-32 फीसदी ही क्यों अटका हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।