सतना में बदलते मौसम के साथ वायरल अटैक ने चिंता बढ़ा दी है। दिवाली अवकाश के बाद खुले जिला अस्पताल में एक ही दिन में 1640 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया, जिनमें से 140 को भर्ती की सलाह दी गई। डॉक्टरों के अनुसार मरीजों में बुखार, खांसी, श्वसन समस्या, बॉडी पेन और कमजोरी जैसे लक्षण बढ़े हैं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में हो रहे मौसम परिवर्तन के चलते मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। दिवाली अवकाश के बाद खुले जिला अस्पताल में शुक्रवार को भारी संख्या में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही अपना ओपीडी पर्चा बनवाने मरीज परिजन लाइन में खड़े नजर आए। आलम यह रहा कि ओपीडी में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लाइन में खड़े मरीज और मरीज के परिजन अपने नंबर का इंतजार करते नजर आये। बताया गया कि दिवाली छुट्टी के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1640 मरीजों ने अपना पंजीयन कराकर ओपीडी में इलाज करवाया जिसमे से 140 अति गंभीर मरीजों को भर्ती की सलाह दी गई। चिकित्सकों के मुताबिक इस समय मरीज में फिर से वायरल अटैक देखने को मिल रहा है। मरीजों में बुखार, खांसी और श्वसन संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा कई मरीजों में शरीर दर्द, घुटनो और मशल्स में दर्द की शिकायतें देखने को भी मिल रही है। चिकत्सकों के मुताबिक वर्तमान में हालत यह है कि हर दुसरे मरीज को भर्ती करने की सलाह दी जा रही है।
अभी और बढ़ेंगे मरीज, रखें सावधानी ताकि न आए अटैक
मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. मनोज प्रजापति ने बताया की इस बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस समय मरीजों में वायरल बुखार फिर से देखने को मिल रहा है जिसमे मरीज को सर्दी-खांसी, बुखार और प्लेटलेट काम होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा जिन मरीजों को डायबिटीज और बीपी जैसी बीमारी है उन्हें भी ठण्ड में सावधानी रखने की जरूरत है क्योंकि ठण्ड के मौसम में मरीजों में अटैक की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
मेडिसिन और चेस्ट रोग की ओपीडी में लम्बी कतार
जिला अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांत गुप्ता ने बताया कि मौसमी परिवर्तन ने फिर से बीमारियों को बढ़ा दिया है। मेडिसिन की ओपीडी में शुक्रवार को चार सौ से अधिक लोगों ने अपना इलाज करवाया जहां 50 से अधिक अति गंभीर मरीजों को भर्ती होने की सलाह दी गई। बताया गया कि 70 फीसदी मरीज वायरल बुखार एवं 20 फीसदी मरीज शुगर-बीपी के थे। इसके अलावा कई मरीजों में खांसी के बाद चेस्ट पेन की शिकायत भी थी। चेस्ट पेन के मरीजों को एक्सरे और ईसीजी जांच कराने की सलाह भी दी गई। चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस तोमर ने बताया कि मौसम परिवर्तन से अस्थमा और श्वसन से संबंधित मरीजों में बृद्धि देखने को मिली है। शुक्रवार को चेस्ट से सम्बंधित 62 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया।
बच्चों की ओपीडी भी हाउस फुल
जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव प्रजापति ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चो में इस समय तेज बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को को बच्चों की ओपीडी दो सौ के पार रही। कई बच्चों में खांसी,निमोनिया, श्वांस की बीमारी और इंफेक्शन जैसे लक्षण भी पाए गए। चिकित्सकों के अनुसार, छोटे बच्चों में कई मामलों में बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल भर्ती करने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि इस वायरल बुखार के बाद कई बच्चों को चक्कर जैसे लक्षण भी नजर आ रहे हैं जिन्हे भर्ती कर सिटी स्कैन जांच कराई जा रही है।
गायनी में उमड़ी महिलाओं की भीड़
गायनी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाषिनी मिश्रा ने बताया कि अवकाश के बाद अस्पताल खुलते ही गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य रोग की महिला मरीज अपना इलाज कराने पहुंची। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल 234 महिला मरीजों ने ओपीडी में पंजीयन कराकर इलाज करवाया जिसमे से 87 गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप भी किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।