मेक्सिको सिटी की संसद में InfoCDMX संस्था को भंग करने के प्रस्ताव पर बहस के दौरान महिला सांसदों के बीच जमकर हाथापाई हुई। सांसदों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और थप्पड़ मारे। जानें क्या है पूरा मामला।

मेक्सिको संसद में महिला सांसदों के बीच हुई मारपीट।
मेक्सिको सिटी: स्टार समाचार वेब
मेक्सिकों के संसद में उस वक्त मर्यादा तार-तार हो गई, जब महिला सांसद आपस में भिड़ गईं। मेक्सिको सिटी की कांग्रेस (संसद) में एक अहम प्रस्ताव पर बहस के दौरान माहौल इतना गरमा गया कि महिला सांसदों के बीच जमकर हाथापाई, धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माननीय सांसद एक-दूसरे के बाल खींचती और थप्पड़ जड़ती नजर आ रही हैं।
यह पूरी घटना शहर की स्वतंत्र पारदर्शी संस्था InfoCDMX को भंग करने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हुई। सत्तारूढ़ मोरेना पार्टी इस संस्था के कार्यों को सरकारी एजेंसी को सौंपना चाहती है, जिसका विपक्षी नेशनल एक्शन पार्टी (PAN) कड़ा विरोध कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार पारदर्शिता को खत्म करना चाहती है। विवाद तब बढ़ा जब विपक्षी महिला सांसदों ने विरोध स्वरूप सदन के मुख्य मंच (पोडियम) पर कब्जा कर लिया। जब सत्ता पक्ष की महिला विधायक उन्हें हटाने पहुंचीं, तो बहस ने हिंसक रूप ले लिया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग पांच महिला सांसद एक-दूसरे पर हमलावर हैं। कोई बाल पकड़कर घसीट रहा है, तो कोई सरेआम थप्पड़ मार रहा है। सदन में मौजूद अन्य सांसद बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे, वहीं कुछ इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे। इस हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे एक "बुरा तमाशा" करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताने का अधिकार सबको है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। दूसरी ओर, हंगामे के बीच ही मोरेना पार्टी ने बहुमत के दम पर प्रस्ताव पारित कर दिया, जिससे अब InfoCDMX संस्था भंग हो जाएगी। विपक्ष ने इसे लोकतंत्र की हार और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कदम बताया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।
अमेरिका और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच कथित सीक्रेट डील की पूरी जानकारी। जानें कैसे इस समझौते से लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को सुरक्षा मिली है और सऊदी अरब के सामने नई सामरिक चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।