चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन। जानिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के लाइव अपडेट्स।

ईसीआई विवाद पर घमासान
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्षी दलों का गुस्सा चरम पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष आज राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उतरकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के इस पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लुटियंस दिल्ली से लेकर विरोध स्थल तक चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं। लाइव अपडेट्स स्टार समाचार वेब के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत इंडिया ब्लॉक के कई नेता एसआईआर विवाद को लेकर मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट के गेटट पर ही रोक दिया गया है।
05.00 PM
याचिका को लेकर मनु सिंघवी ने बताया
सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी ने याचिका दाखिल की। अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि मैं और मेरे साथ 400 वकीलों ने मार्च किया। याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर कर दी गई है। आयोग के निर्णयों पर रोक लगाई जाए। याचिका राहुल गांधी के नाम से याचिका दायर की गई है। मनु ने बताया कि विपक्ष के नेताओं के नाम है। 11 याचिकाकर्ता हैं, इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सौगत राय, अखिलेश यादवख् तेजस्वी यादव, डी राजा और संजय राउत के नाम से रिट याचिका दाखिल की गई है।
इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आंदोलन और धरना-प्रदर्शन जारी रहेंगे। लोकतंत्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा को हटाने पर ही देश बचेगा। भाजपा को हटाने पर ही लोकतंत्र बचेगा।भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करना चाहती है। वह हमेशा सत्ता में बने रहना चाहती है। वे फर्जी मतदाता सूचियां बनाते हैं, फर्जी वोट डलवाते हैं और चुनावी नतीजों में हेरफेर करते हैं।
राहुल गांधी की कानूनी टीम ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री का रुख किया है। उनकी लीगल टीम की ओर से अदालत में व्यक्तिगत रूप से रिट याचिका दायर करने के लिए निर्धारित समय सीमा को बढ़ाने का औपचारिक अनुरोध किया गया है। कानूनी कवायद नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग (ECI) कार्यालय के बाहर हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े गंभीर मुद्दों के संदर्भ में की जा रही है।
कांग्रेस ने सोमवार को ऐतिहासिक जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के फैसले पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार विरोध की आवाजों को दबाना चाहती है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार के लिए अब लोकतंत्र नहीं बल्कि केवल 'डेमोकुर्सी' (सत्ता की कुर्सी) मायने रखती है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसे पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की "अत्यधिक घबराहट" का प्रतीक बताया। जयराम रमेश ने कहा कि जंतर-मंतर वह ऐतिहासिक स्थान रहा है जहाँ रोजाना होने वाले शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र को मजबूती देते थे।
राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर दशकों से देश के अलग-अलग हिस्सों से आए नागरिकों, किसान संगठनों, छात्र आंदोलनों और राजनीतिक दलों के लिए अपनी मांगें उठाने का एक प्रमुख स्थान रहा है। इस स्थल को सूची से हटाए जाने के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है।
वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "यह बहुत सीधी-सी बात है। यह कोई विरोध मार्च नहीं है, हम सैद्धांतिक आधार पर जा रहे हैं। सभी अलग-अलग राजनीतिक दलों को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करनी है।"
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, "हम बेहद जायज सवाल पूछ रहे हैं। फॉर्म 6 को किसने मंजूरी दी? फॉर्म 7 को थोक में किसने छपवाया और पहले से भरकर किसने तैयार किया? ज्ञानेश कुमार कहां छिपे हुए हैं? जब किसी सांविधानिक संस्था का प्रमुख ही सामने नहीं आ रहा है, तो हमें सवाल पूछने होंगे। जो लोग जीवित हैं, उन्हें मतदाता सूची में मृत घोषित किया जा रहा है। खैर, हम इस मामले पर काम कर रहे हैं और याचिका दायर करेंगे।"
इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च को लेकर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा, "यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। आज सभी सांसद, नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री एकजुट होकर यहां जुटे हैं। हमने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से मिलने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने इसके बजाय याचिका दायर करने को कहा। हम ऐसा ही करने जा रहे हैं। हमारी लड़ाई जारी रहेगी।"
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व किया। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच रेवंत रेड्डी की अगुवाई में यह कार्यक्रम हुआ।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली रवाना होने से पहले आरोप लगाया कि भाजपा अब भी फर्जी वोट बनवा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा होने के बाद भी बड़ी संख्या में दोहरे वोट मौजूद हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग भाजपा के इशारे पर काम करता दिखाई दे रहा है। वहीं, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इंडिया ब्लॉक का मार्च शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि पूरे देश की मांग है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में लोग विरोध कर रहे हैं।
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा संविधान क्लब से रवाना हो गए। दोनों नेताओं के बाहर निकलने का वीडियो सामने आया है।
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक और विरोध मार्च से पहले संविधान क्लब ऑफ इंडिया के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बैठक में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के जुटने की तैयारी के बीच परिसर के बाहर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और सौरव दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
मणिपुर में नगा-कुकी संघर्ष के बीच फिर हिंसा भड़की। 48 घंटे में 10 लोगों की मौत, कांगपोकपी में व्यक्ति का सिर कलम। नागा संगठन ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम।
चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन। जानिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के लाइव अपडेट्स।
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे देश के हर नागरिक और जनप्रतिनिधि के लिए हमेशा खुले हैं। इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा मिलने का समय मांगे जाने पर सीजेआई ने बताया कि उन्होंने विपक्ष को मुलाकात संभव न हो पाने का कारण लिखित रूप से भेज दिया है।
भारतीय नौसेना की ताकत में एक और ऐतिहासिक इजाफा हुआ है। सोमवार को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में स्वदेशी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट मंगरोल को आधिकारिक तौर पर नौसेना के बेड़े में कमिशन (शामिल) कर लिया गया है।
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में खराबी के कारण अचानक आग लग गई। विमान को सुरक्षित हैदराबाद डायवर्ट किया गया। पढ़ें इस डरावनी घटना की पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई, तमिलनाडु में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जानिए मेट्रो विस्तार, रोजगार और निर्यात पर पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने रिहाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिल्ली में मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की गैर-कानूनी हिरासत पर रोक लगाते हुए बैरिकेडिंग की समीक्षा के आदेश दिए। पूरी खबर पढ़ें।
केंद्र सरकार ने 2010 बैच के राजस्थान कैडर IAS अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) का नया उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। जानिए उनकी नियुक्ति और आयोग के प्रशासनिक बदलाव से जुड़ी पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह