
नरोत्तम और फिर भाजपा जिंदाबाद के लगे नारे
विस उपचुनाव के बाद पहली बार दतिया पहुंचे

दतिया। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के आज सुबह दतिया पहुंचते ही माई कृपा परिसर में समर्थकों का उत्साह देखने को मिला। श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन के बाद नरोत्तम मिश्रा अपने निवास माई कृपा पहुंचे। उन्हें देखते ही समर्थकों ने नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद, ह्यदेखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया के नारे लगाने शुरू कर दिए। समर्थकों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि परिसर में काफी देर तक चहल-पहल बनी रही। समर्थक नरोत्तम मिश्रा से मिलने, हाथ मिलाने और फोटो लेने के लिए उनके आसपास जुट गए। मिश्रा ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान दतिया जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह भी नरोत्तम के साथ नजर आए। गौरतलब है कि नरोत्तम मिश्रा विधानसभा उपचुनाव के बाद पहली बार दतिया पहुंचे हैं।

भाजपा-मोदी जिंदाबाद के लागए नारे
समर्थकों की लगातार नारेबाजी के बीच नरोत्तम मिश्रा ने हाथ के इशारे से उन्हें शांत रहने के लिए कहा। इसके बाद शेर आया-शेर आया के नारे थम गए, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। समर्थकों ने भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। माई कृपा परिसर कुछ देर तक भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लग रहे नारों से गूंजता रहा।
दर्शन के बाद पहुंचे माई कृपा
नरोत्तम का दतिया दौरा पहले से निर्धारित था। शुक्रवार सुबह उन्होंने श्री पीतांबरा पीठ पहुंचकर माई के दर्शन किए। इसके बाद वह माई कृपा पहुंचे, जहां समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता पहले से उनका इंतजार कर रहे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका दतिया दौरा राजनीतिक नहीं, बल्कि धार्मिक यात्रा का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि डबरा में उनकी बहन के यहां धार्मिक आयोजन है, जिसमें शामिल होने के लिए उन्हें जाना है। इसी दौरान दतिया पहुंचकर उन्होंने माई का आशीर्वाद लिया।
जिला कार्यकारिणी पर भी नहीं बोले
जब नरोत्तम मिश्रा से राजनीतिक गतिविधियों और उनकी दिल्ली यात्रा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने विस्तार से जवाब नहीं दिया। कार्यकर्ताओं की ओर से मिल रहे समर्थन को लेकर उन्होंने इतना कहा कि सभी माई के भक्त हैं। जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने को लेकर सवाल किया तो नरोत्तम मिश्रा ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने माइक को अपने से दूर कर दिया और इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से बचते रहे। आधे घंटे तक माई कृपा में कार्यकर्ताओं के बीच रहने के बाद नरोत्तम मिश्रा डबरा के लिए रवाना हो गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
जमीन खरीदी में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर केस में कटनी नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया पर सीएम की गाज गिरी है। कुठला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया और मुख्य सचिव को सीएसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
जबलपुर हाई कोर्ट ने हरदा के भगवती नर्सिंग होम मामले में राज्य सरकार को स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और दोषियों की भूमिका पर कोर्ट का रुख।
सीहोर के पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी पर खाद्य विभाग ने दूसरी बार छापा मारकर 25 क्विंटल संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त किया।
रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।
रीवा जिला अस्पताल में मैनपावर ठेका पाने वाली कंपनी पर पहले कर्मचारियों की ईपीएफ-ईएसआईसी राशि रोकने और फर्जी भुगतान पत्रक लगाने के आरोप लगे थे। ब्लैकलिस्ट के बावजूद दोबारा ठेका मिलने से सवाल उठे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार के पीथमपुर में प्रताप समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।
रीवा में लगातार मूसलाधार बारिश से टमस, बेलन, सुगाढ़, गोरमा और बीहर नदियां उफान पर हैं। कई पुल डूबने से गांवों का संपर्क टूटा। प्रशासन अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है।
चितरंगी के सुखारा टोला में बारिश के बीच करीब 100 बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं झखरावल में नदी में बहे युवक पवन कोल का शव दो किलोमीटर दूर मिला।