भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) देश की प्रक्षेपण क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के चीफ वी. नारायणन ने घोषणा की है कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में स्थित कुलासेकरपट्टिनम स्पेसपोर्ट से पहला रॉकेट मार्च या अप्रैल 2027 में लॉन्च किया जाएगा।

इसरो चीफ वी नारायणन ने की महत्वपूर्ण घोषणा
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2024 में रखी थी आधारशिला
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) देश की प्रक्षेपण क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के चीफ वी. नारायणन ने घोषणा की है कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में स्थित कुलासेकरपट्टिनम स्पेसपोर्ट से पहला रॉकेट मार्च या अप्रैल 2027 में लॉन्च किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के बाद यह भारत का दूसरा सक्रिय स्पेसपोर्ट होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2024 में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी थी, जिसका निर्माण कार्य वर्तमान में काफी तेजी से चल रहा है।
घनी आबादी वाले क्षेत्र सुरक्षित
कुलासेकरपट्टिनम की भौगोलिक स्थिति इसे अंतरिक्ष अभियानों के लिए अत्यंत अनुकूल बनाती है। भारत के दक्षिणी तट पर स्थित होने के कारण यहाँ से लॉन्च किए गए रॉकेट सीधे हिंद महासागर के ऊपर से उड़ान भर सकेंगे। इससे रॉकेट के घनी आबादी वाले क्षेत्रों के ऊपर से गुजरने का जोखिम समाप्त हो जाएगा और सुरक्षा मानकों में वृद्धि होगी।
श्रीहरिकोटा पर कम होता दबाव
इस नए स्पेसपोर्ट का मुख्य उपयोग स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के लिए किया जाएगा। एसएसएलवी 500 किलो तक के छोटे उपग्रहों को कम लागत और कम समय में अंतरिक्ष में भेजने में सक्षम है। वैश्विक स्तर पर संचार, पृथ्वी अवलोकन और इंटरनेट सेवाओं के लिए छोटे उपग्रहों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे भारत को इस कमर्शियल बाजार में बड़ी हिस्सेदारी मिलेगी। वर्तमान में भारत के अधिकांश प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा से होते हैं, जिससे वहाँ संसाधनों और समय का अत्यधिक दबाव रहता है। नया केंद्र इस कार्यभार को विभाजित करेगा।
निजी भागीदारी और आर्थिक विकास
यह सुविधा भारत के बढ़ते निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप्स और कंपनियों के लिए अत्यंत सुविधाजनक साबित होगी। इसरो का लक्ष्य 2029 तक देश में चार आॅपरेशनल लॉन्च पैड तैयार करने का है, जिसमें यह केंद्र अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा, इस परियोजना से तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम
आधुनिक इंटीग्रेशन बिल्डिंग, लॉन्च पैड और ट्रैकिंग सिस्टम से लैस यह स्पेसपोर्ट भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमता को और सुदृढ़ करेगा। 2027 का पहला प्रक्षेपण भारत को वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाएगा।

देश की राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उधर, बिल्डिंग की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। एसओ डीके राय के अनुसार, चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) देश की प्रक्षेपण क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के चीफ वी. नारायणन ने घोषणा की है कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में स्थित कुलासेकरपट्टिनम स्पेसपोर्ट से पहला रॉकेट मार्च या अप्रैल 2027 में लॉन्च किया जाएगा।
राजस्थान के नागौर में बारूद के गोदाम में आज सुबह ब्लास्ट हो गया। बड़ली क्षेत्र में हुए हादसे में दो युवक जिंदा जल गए। गोदाम में और भी मजदूरों के होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका हुआ है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक चार लोगों के शव नदी किनारे बरामद होने की सूचना है। जबकि एक घायल को पुलिस की मदद से सड़क तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रामसिंहपुर थाना क्षेत्र के पास बीती देर रात अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक भीषण ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी और इससे ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए।
पड़ोसी देश बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन जारी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मामले पर सतर्कता जताई है, वहीं ढाका और आसपास के 670 से अधिक कारखाने बंद कर दिए गए हैं।
भारतीय नौसेना और वायुसेना ने अरब सागर में 48 घंटे चले संयुक्त अभियान के तहत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ के 20 चालक दल के सदस्यों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया है। ईरान ने इस कार्रवाई की सराहना की है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनिश्चितकाल तक धरना देने का अधिकार किसी को नहीं है। अदालत ने प्रदर्शनों से आम जनता और मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ने वाले असर पर भी चिंता जताई।
साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 जिलों की समीक्षा बैठक के साथ ही 3 साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए गए हैं।
ओमान के लिमाह के पास कमर्शियल जहाज 'MSV अल जुसुफी' पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतक के पार्थिव शरीर और सुरक्षित बचाए गए 13 भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए ओमान सरकार से संपर्क साधा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह