मनोज बाजपेयी की घूसखोर पंडत फिल्म केस में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई थी, कि आप ऐसा टाइटल इस्तेमाल करके समाज के एक हिस्से को क्यों बदनाम कर रहे हैं। जब तक आप हमें बदला हुआ टाइटल नहीं बताते, हम आपको फिल्म रिलीज नहीं करने देंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई थी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मनोज बाजपेयी की घूसखोर पंडत फिल्म केस में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई थी, कि आप ऐसा टाइटल इस्तेमाल करके समाज के एक हिस्से को क्यों बदनाम कर रहे हैं। जब तक आप हमें बदला हुआ टाइटल नहीं बताते, हम आपको फिल्म रिलीज नहीं करने देंगे। जिसके बाद आज यानी गुरुवार को फिल्ममेकर नीरज पांडे ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि घूसखोर पंडत का टाइटल और पब्लिसिटी मटीरियल वापस ले लिया है, नया नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं, घूसखोर पंडत नाम से जारी किए गए ट्रेलर, पोस्टर, टीजर और अन्य सभी प्रमोशनल कंटेंट भी हटा दिया गया है। कोर्ट में दाखिल हलफनामे में नीरज पांडे ने कहा- फिल्म का पुराना नाम वापस ले लिया गया है और अब इसका कोई इस्तेमाल नहीं होगा। फिल्म का नया नाम अभी तय नहीं हुआ, लेकिन जो भी नया नाम रखा जाएगा, वह पुराने नाम जैसा या उससे मिलता-जुलता नहीं होगा।
उम्मीद है कि मामला शांत हो जाए
सुप्रीम कोर्ट ने घूसखोर पंडत के टाइटल वापस लेने पर फिल्ममेकर नीरज पांडे के एफिडेविट को रिकॉर्ड पर लिया और यह कहते हुए मामले का निपटारा कर दिया कि उसे उम्मीद है कि अब यह मामला शांत हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिल्ममेकर नीरज पांडे द्वारा घुसखोर पंडत का टाइटल वापस लेने की बात को स्वीकार कर लिया है, जो पॉजिटिव है। वहीं, अपने सामने पेश हुए पक्षों की दलीलों पर ध्यान देते हुए, जस्टिस बीवी नागरत्ना और उज्जल भुयान की बेंच ने यूट्यूबर्स से भी इस विवाद को शांत करने का आग्रह किया।
यहां से शुरू हुआ था फिल्म पर विवाद
बीते 03 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स ने अपने साल 2026 के लिए इंडिया प्लान का एलान किया। इसमें मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत का एलान भी टीजर रिलीज करके किया गया। लेकिन इसकी टाइटल को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लोग सड़कों पर उतर गए। इसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस आफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। जिन्हें पुलिस महकमे में पंडत कहा जाता है। फिल्म के टाइटल की रिलीज के साथ विवाद शुरू हो गया। अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा नेटफ्लिक्स पर रिलीज के मामले में केंद्र और सीबीएफसी को भी नोटिस जारी किया गया है।

साल 2026 में कमर्शियल तौर पर सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धमाल-4 का नाम भी शामिल होगा। अजय देवगन की मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब धमाल-4 ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओपनिंग प्रेडिक्शन की विस्तार से जानकारी।
तमिल एक्टर और राजनीतिक नेता विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।
काजोल के जन्मदिन पर पति अजय देवगन और बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं। अजय ने मजाकिया अंदाज में जोक्स का जिक्र किया, वहीं तनीषा ने पुरानी तस्वीर साझा की।
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने अपने पहले ही दिन भारत में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है
‘बिग बॉस 20’ की लेटेस्ट अपडेट्स जानें! इस सीजन नए आर्ट डायरेक्टर्स, डिजिटल-फर्स्ट रणनीति, सौरव गांगुली समेत सभी रीजनल होस्ट, संभावित कंटेस्टेंट्स और 6 सितंबर 2026 की प्रीमियर डेट की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में है। सनी देओल की दमदार वापसी, विभाजन की भावनात्मक कहानी, शानदार डायलॉग और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने फिल्म को खास बना दिया है।
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनीलिव पर आने वाली नई रिलीज़ की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।
Bigg Boss 20 Announcement: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' का ऐलान हो गया है। इस बार सलमान खान के साथ सौरव गांगुली भी होस्टिंग करते नजर आएंगे।
दिल्ली में आयोजित इवेंट में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर पहली बार दिखाया गया। सख्त सुरक्षा के बावजूद ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया। जानिए इवेंट की पूरी अपडेट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह