मध्यप्रदेश के इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस को आज रतलाम जिले के आलोट से पहले लूनी रिछा के पास उस समय आपात ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा, जब ट्रेन के जनरल कोच के पहिए के समीप से धुआं निकलता दिखाई दिया।

कोच में सवार यात्रियों में मच गया हड़कंप
सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया
पहिए के पास लगी आग पर काबू पाया

रतलाम। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस को आज रतलाम जिले के आलोट से पहले लूनी रिछा के पास उस समय आपात ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा, जब ट्रेन के जनरल कोच के पहिए के समीप से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं उठते ही कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की सहायता से कोच के पहिए के पास लगी आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर यात्री ट्रैक के दूसरी ओर जाकर खड़े हो गए।
रेल यातायात रहा ठप
गुरुवार सुबह 9:30 बजे हुई इस घटना के कारण अप लाइन पर आने वाली अवध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को भी रोकना पड़ा, जिससे रेल यातायात ठप रहा। यहां राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, कोई हताहत नहीं हुआ है। इसके बाद इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस को जोधपुर के लिए रवाना भी कर दिया गया।
यात्रियों में मची अफरा-तफरी
आग लगने के बाद जैसे ही ट्रेन के जनरल कोच के पहिए से धुआं निकलता दिखाई दिया, वैसे ही तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया गया। आग लगने और धुआं निकलने की जानकारी मिलते ही यात्री अपना-अपना सामान लेकर ट्रेन से उतरने लगे और अपने साथ के लोगों को उतारने लगे। महिलाओं और बच्चों को भी तत्काल उतारा गया।
दूसरी ट्रेनों को रोका गया
रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन यंत्र की मदद से कोच के पहिए के पास लगी आग को बुझाया। बतौर सावधानी यात्रियों को ट्रैक के दूसरी ओर जाकर खड़े होने के निर्देश दिए गए। वहीं इस दौरान ट्रैक पर आने-जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया।
यह भी पढ़िए...
रफ्तार भरती ट्रेनों के साथ उड़ेंगे ड्रोन, पत्थरबाजों और रील बनाने वालों की हो सकेगी पहचान

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आज यानी गुरुवार को ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा आयोजित आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण महासम्मेलन का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में राज्यपाल, केंद्रीय राज्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, ब्रह्मकुमारी संस्थान के उड़ीसा प्रभारी, भोपाल जोन की क्षेत्रीय निदेशक मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश के इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस को आज रतलाम जिले के आलोट से पहले लूनी रिछा के पास उस समय आपात ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा, जब ट्रेन के जनरल कोच के पहिए के समीप से धुआं निकलता दिखाई दिया।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर पहुंचीं। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री ने इंदौर पहुंचने पर वीर हनुमान मंदिर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी का अवलोकन किया।
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। भोपाल और रीवा को मिले नए कमिश्नर, विवेक पोरवाल और अमन वीर सिंह सहित कई आईएएस अधिकारियों के बदले विभाग।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई। पनामा पेपर्स मामले में कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि केस पर 23 जून को अगली सुनवाई।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को एमपी हाईकोर्ट से बड़ा झटका। मानहानि मामले में गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई गई। जानें क्या है पूरा विवाद और अब क्या हो सकता है आगे।
भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को पकड़ा। किराये की कारों को फर्जी तरीके से बेचने वाले 6 सदस्य गिरफ्तार, 20 गाड़ियाँ जब्त।
भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र से 6 साल का बच्चा अंश मैना लापता। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा। पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया। अपडेट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में घोषणा की कि इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही श्रीराम वन गमन पथ, गौ-पालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्य प्रदेश दौरे (18-22 जून) के चलते इंदौर और ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन लागू। भारी वाहनों के रूट और श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह