जैश-ए-मोहम्मद आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद बंगाल एसटीएफ ने उसकी महिला मित्र अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ का दावा है कि अर्पिता केवल हमीम की परिचित नहीं, बल्कि पूरे आतंकी माड्यूल की सक्रिय सदस्य थी।

हनीट्रैप में बंगाल के बड़े नेताओं को फंसाने का लगा आरोप
एसटीएफ का दावा-अर्पिता आतंकी मॉड्यूल सक्रिय सदस्य
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
जैश-ए-मोहम्मद आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद बंगाल एसटीएफ ने उसकी महिला मित्र अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ का दावा है कि अर्पिता केवल हमीम की परिचित नहीं, बल्कि पूरे आतंकी माड्यूल की सक्रिय सदस्य थी। उसे ट्रांजिट रिमांड पर बर्द्धमान लाया गया है और अदालत से हिरासत लेकर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि बंगाल एसटीएफ ने पूर्व बर्द्धमान के एक आवासीय परिसर के जिम से हमीम मंडल को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ का दावा है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआइ, कुख्यात शहजाद भट्टी, पुलवामा हमले के आरोपित सज्जाद भट के नेटवर्क के संपर्क में था।
वाट्सएप चैट से नेटवर्क का पर्दाफाश
जांच एजेंसी के अनुसार, हमीम और अर्पिता के बीच हुई कई वाट्सएप चैट से पूरे नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। चैट से यह भी संकेत मिले हैं कि दोनों को अलग-अलग असाइनमेंट दिए जाते थे। सामान्य फोन कॉल के बजाय दोनों एक विशेष एन्क्रिप्टेड मोबाइल एप के जरिए संपर्क में रहते थे।
माड्यूल में अन्य कौन-कौन शामिल थे
एसटीएफ के अनुसार, अर्पिता की भूमिका प्रभावशाली लोगों को हनीट्रैप में फंसाने और उनके अपहरण से जुड़े अभियानों में सहयोग करने की थी। इसके अलावा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिए नए लोगों की भर्ती करना भी उसकी जिम्मेदारियों में शामिल था। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन-किन लोगों को निशाना बनाने की योजना थी और इस माड्यूल में अन्य कौन-कौन शामिल थे।
राजनीतिक हस्तियों की जानकारी जुटाने का था जिम्मा
जांच में यह भी सामने आया है कि अर्पिता के माध्यम से प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियों से संपर्क स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत जानकारी, सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों से जुड़े विवरण जुटाए जाते थे। एसटीएफ अब यह पता लगा रही है कि किन नेताओं के बारे में जानकारी एकत्र की गई, वह किसे भेजी गई और उसका उद्देश्य क्या था।
पाकिस्तानी नेटवर्क और फंडिंग की जांच
एसटीएफ का दावा है कि अर्पिता के भी पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क से सीधे संपर्क के संकेत मिले हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि दोनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से किन विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के रास्ते संदिग्ध फंडिंग कैसे पहुंचाई जाती थी। एजेंसी का मानना है कि दोनों से संयुक्त पूछताछ में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।