भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बैंक बैलेंस 20,686 करोड़ हो गया है। दावा किया जा रहा है कि पिछले पांच साल में बोर्ड ने 14,627 करोड़ कमाए। अकेले पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 4,193 करोड़ कमाए। यह जानकारी राज्य क्रिकेट संघों के साथ साझा की गई वित्तीय रिपोर्ट में सामने आई है। इससे बोर्ड के कर्ताधर्ता काफी गदगद नजर आ रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बैंक बैलेंस 20,686 करोड़ हो गया है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बैंक बैलेंस 20,686 करोड़ रुपए हो गया है। दावा किया जा रहा है कि पिछले पांच साल में बोर्ड ने 14,627 करोड़ रुपए कमाए। अकेले पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 4,193 करोड़ कमाए। यह जानकारी राज्य क्रिकेट संघों के साथ साझा की गई वित्तीय रिपोर्ट में सामने आई है। इससे बोर्ड के कर्ताधर्ता काफी गदगद नजर आ रहे हैं। दरअसल, बीसीसीआई हाल ही में ड्रीम 11 ने बड़ा झटका दिया। उसने आॅनलाइन गेमिंग बिल के पास होने के बाद टीम इंडिया की किट स्पॉन्सरशिप छोड़ने का फैसला किया था। इसके चलते एशिया कप 2025 में भारतीय खिलाड़ी बिना स्पॉन्सर वाली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई स्पॉन्सरशिप से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा हो, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में बीसीसीआई की कमाई में 14,627 करोड़ का इजाफा हुआ है। सिर्फ 2023-24 में बीसीसीआई ने 4,193 करोड़ कमाए।
बीसीसीआई का कैश और बैंक बैलेंस बढ़कर 6,059 करोड़ रुपए से बढ़कर 20,686 करोड़ हो चुका है। 2019 में बीसीसीआई का जनरल फंड 3,906 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 7,988 करोड़ हो गया है। वहीं, टैक्स को लेकर भी बीसीसीआई ने तैयारी कर रखा है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए वो 3,150 करोड़ का प्रावधान कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू इंटरनेशनल मैचों की संख्या कम होने के कारण बीसीसीआई की मीडिया राइट्स से कमाई घटकर 813 करोड़ रुपए रह गई। पहले यह 2,524.80 करोड़ थी। हालांकि, जमा पर प्राप्त उच्च रिटर्न के चलते निवेश आय 533.05 करोड़ रुपए से बढ़कर 986.45 करोड़ हो गई।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडियन प्रीमियर लीग की कमाई और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से मिलने वाली रकम ने भी बोर्ड को काफी सहारा दिया है। बीसीसीआई ने 2023-24 में 1623.08 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया, जो 2022-23 की तुलना में 1167.99 करोड़ रुपए से अधिक है।
बीसीसीआई ने 2023-24 में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1,200 करोड़, प्लेटिनम जुबली बेनेवोलेंट फंड के लिए 350 करोड़ और क्रिकेट विकास के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए। राज्य क्रिकेट संघों को इस अवधि में 1990.18 करोड़ मिले। राज्य क्रिकेट संघों को अगले साल 2,013.97 करोड़ मिलने का अनुमान है। ये सभी आंकड़े 28 सितंबर को मुंबई में होने वाली बीसीसीआई की 94वीं वार्षिक आम बैठक में पेश किए जाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।