आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (अरफ) जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस चित्तूर-मरडुमल्ली घाट रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में जा गिरी। हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

जब एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस चित्तूर-मरडुमल्ली घाट रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में जा गिरी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (अरफ) जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बस चित्तूर-मरडुमल्ली घाट रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में गिर गई। हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम की ओर जा रही थी। आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और शीर्ष अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर राहत और चिकित्सा सेवाएं तेज करने तथा घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के आदेश दिए। यह हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुआ। चित्तूर जिले से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिस वक्त ये भयानक हादसा हुआ, उस समय यात्री नींद में थे।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। जिस बस में हादसा हुआ, वह यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बस भद्राचलम के एक मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रही थी। कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चित्तूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस पलट गई। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस में 37 लोग थे सवार
अधिकारियों के अनुसार चित्तूर जिले से दो ड्राइवरों सहित 37 लोगों का एक समूह तीर्थयात्रा पर था। हादसे को लेकर पुलिस को संदेह है कि चालक तुलसिपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और सुरक्षा दीवार से टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना स्थल पहाड़ियों पर थी, जहां मोबाइल नेटवर्क कवरेज उपलब्ध नहीं है, इसलिए सूचना को मोथुगुंटा के अधिकारियों तक पहुंचने में कुछ समय लगा, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की वजह और मृतकों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।
देर रात तक दस शव बरामद
अधिकारियों ने घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक दस शव बरामद किए गए हैं। सुबह भी राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है। देर रात हादसा होने के बाद स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला। प्रशासन मृतकों की पहचान कर परिवारों को सूचना दे रहा है। हादसे की खबर के बाद भद्राचलम और अरफ जिले में शोक की लहर फैल गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।