×

लुधियाना में डिवाइडर से टकराई कार... पांच लोगों की मौत

पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

By: Arvind Mishra

Dec 08, 202510:26 AM

view6

view0

लुधियाना में डिवाइडर से टकराई कार... पांच लोगों की मौत

लुधियाना में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई।

  • मृतकों में तीन लड़के और दो नाबालिग लड़कियां
  • पुलिस मृतकों के परिवार का पता लगाने में जुटी

लुधियाना। स्टार समाचार वेब

पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग जगरांव एरिया के थे। सूचना मिलने के बाद थाना लडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देर रात को पांचों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।  

मौके पर ही तोड़ा दम

हादसे का शिकार कार में तीन लड़के और दो नाबालिग लड़कियां थी। सभी जगरांव से होते हुए अमृतसर की तरफ जा रही थीं। उनकी कार काफी तेज रफ्तार थी और बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी की मौत हो गई।

पीएम के लिए भेजा शव

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शवों को बाहर निकाला। थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी कब्जे में लेकर शव पीएम के लिए भेज दिए। पुलिस मृतकों के परिवार वालों का पता लगाने में जुटी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

10 दिसंबर को दिल्ली में फिर दिवाली: लाल किला और सरकारी इमारतें दीयों से सजेंगी, जानें वजह

10 दिसंबर को दिल्ली में फिर दिवाली: लाल किला और सरकारी इमारतें दीयों से सजेंगी, जानें वजह

यूनेस्को की बैठक के दौरान दीपावली को विश्व धरोहर का दर्जा मिलने की संभावना पर, 10 दिसंबर को दिल्ली में ऐतिहासिक इमारतों को दीयों से सजाया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय ने की घोषणा।

Loading...

Dec 08, 20255:00 PM

पुतिन के बाद जेलेंस्की का संभावित भारत दौरा 2026: शांति प्रयासों में नई दिल्ली की बढ़ती भूमिका

पुतिन के बाद जेलेंस्की का संभावित भारत दौरा 2026: शांति प्रयासों में नई दिल्ली की बढ़ती भूमिका

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के दौरे के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की 2026 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं। जानें अमेरिकी शांति योजना, युद्ध के घटनाक्रम और भारत की तटस्थ कूटनीति का महत्व।

Loading...

Dec 08, 20254:49 PM

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त: उड्डयन मंत्री बोले- "पेश करेंगे मिसाल, होगी कड़ी कार्रवाई"

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त: उड्डयन मंत्री बोले- "पेश करेंगे मिसाल, होगी कड़ी कार्रवाई"

पिछले दिनों इंडिगो की उड़ानें रद्द होने और देरी के कारण हुई परेशानी पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संसद में सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सभी एयरलाइंस के लिए मिसाल पेश की जाएगी और जांच जारी है।

Loading...

Dec 08, 20253:37 PM

पीएम बोले- कांग्रेस ने वंदे मातरम के किए टुकड़े- मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेके 

पीएम बोले- कांग्रेस ने वंदे मातरम के किए टुकड़े- मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेके 

संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे पर चर्चा हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर बहस गर्व की बात है। जिसने हमें त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था।

Loading...

Dec 08, 202512:45 PM

तमिलनाडु... मंत्री केएन नेहरू ने किया 1,020 करोड़ का घपला

तमिलनाडु... मंत्री केएन नेहरू ने किया 1,020 करोड़ का घपला

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को एक नया दस्तावेज भेजा है। दावा किया गया है कि मंत्री ने 1,020 करोड़ रुपए का घपला किया है।

Loading...

Dec 08, 202512:20 PM