मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट आफ होर्मुज को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि दो महीने तक युद्धविराम के दौरान इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं लगाया जाएगा।

अगर व्यापक शांति समझौता पूरा नहीं हुआ तो अमेरिका करेगा वसूली
आईआरजीसी ने सभी जहाजों को समुद्र मार्ग से दूर रहने की दी चेतावनी
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट आफ होर्मुज को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि दो महीने तक युद्धविराम के दौरान इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं लगाया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि व्यापक शांति समझौता पूरा नहीं हुआ तो भविष्य में अमेरिका इस मार्ग पर शुल्क लगाने का फैसला कर सकता है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने स्ट्रेट आफ होर्मुज को बंद करने का दावा कर वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि युद्ध विराम की 60 दिन की अवधि के दौरान स्ट्रेट आॅफ होर्मुज में किसी भी जहाज से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन यदि व्यापक समझौता पूरा नहीं होता है तो अमेरिका मध्य-पूर्वी देशों के लिए गार्जियन एंजेल की भूमिका निभाने के बदले टोल वसूल सकता है। उन्होंने कहा कि यह शुल्क मध्य-पूर्व के देशों की सुरक्षा और अतीत, वर्तमान तथा भविष्य में किए गए खर्चों की भरपाई के लिए लिया जा सकता है।
ईरान के दावों पर ट्रंप मौन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन रिपोर्टों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिनमें दावा किया गया था कि ईरान ने लेबनान युद्धविराम समझौते के उल्लंघनों के कारण स्ट्रेट आॅफ होर्मुज को बंद कर दिया है। वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए 60 दिन के युद्धविराम पर सहमति बनने के बावजूद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने स्ट्रेट आॅफ होर्मुज को बंद घोषित कर दिया। यह कदम उस अंतरिम समझौते के कुछ ही दिनों बाद उठाया गया है, जिसे पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने लगभग चार महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए स्वीकार किया था।
जहाजों को चेतावनी
आईआरजीसी ने सभी जहाजों को इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से दूर रहने की चेतावनी दी है। संगठन ने कहा कि लेबनान में इजरायल की गतिविधियों और युद्धविराम लागू कराने में अमेरिका की कथित विफलता के कारण यह कदम उठाया गया है। आईआरजीसी ने कहा कि जो भी जहाज इस जलमार्ग में प्रवेश करेगा, वह अपने जोखिम पर करेगा।
वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ी चिंता
ईरान की घोषणा के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में चिंता बढ़ गई है क्योंकि स्ट्रेट आफ होर्मुज दुनिया में तेल और गैस आपूर्ति के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है। इस रास्ते से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस निर्यात की जाती है।
अमेरिकी सेना का दावा
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि 55 व्यापारिक जहाज इस मार्ग से सुरक्षित रूप से गुजरे। इन जहाजों में 1 करोड़ 70 लाख बैरल से अधिक तेल और अन्य सामान ले जाया गया। अमेरिकी सेना ने कहा कि वह व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
ईरानी नेतृत्व का अमेरिका पर आरोप
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने अमेरिका पर अंतरिम समझौते की पहली शर्त का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समझौते में सभी मोर्चों पर युद्धविराम लागू करने की बात कही गई थी, जिसमें लेबनान भी शामिल है, लेकिन अमेरिका इसे लागू कराने में विफल रहा है।
ऊर्जा आपूर्ति रोकने की चेतावनी
मोहम्मद मोखबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जब तक समझौते को जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जाता, तब तक मध्य-पूर्व से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब इजरायली बलों और हिज्बुल्लाह के बीच फिर से झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे लेबनान युद्धविराम की स्थिरता पर नए सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़िए...
होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद: ईरान के फैसले से वैश्विक ऊर्जा संकट और तनाव बढ़ने की आशंका
इजराइल-हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम लागू: ईरान की मध्यस्थता और ट्रंप की सख्त चेतावनी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।