लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरा है। संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस वोट चोरी में चुनाव आयोग शामिल है। ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी हो हम छोड़ेंगे नहीं। हम बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं।

संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरा है। संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस वोट चोरी में चुनाव आयोग शामिल है। ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी हो हम छोड़ेंगे नहीं। हम बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं। ये राजद्रोह है आप कहीं भी हो, रिटायर हो या कुछ भी हो, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।
दरअसल, कांग्रेस सांसद क्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी हो रहे हैं और हमारे पास इसके ओपन एंड शट प्रूफ है। हमारे पास इसके पुख्ता प्रूफ हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इस वोट चोरी में चुनाव आयोग शामिल है और मैं ये हल्के में नहीं कह रहा हूं। मैं 100 फीसदी प्रूफ के साथ ऐसा बोल रहा हूं। जैसे ही हमने ये रिलीज किया, वैसे ही पूरे देश को पता चल जाएगा कि इलेक्शन कमीशन वोट चोरी करा रहा है और किसके लिए कर रहा है। आयोग भाजपा के लिए ऐसा कर रहा है। ये ओपन एंड शट है। इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।
राहुल गांधी ने कहा कि हमें मध्य प्रदेश में संदेह था। लोकसभा में भी संदेह था। महाराष्ट्र में हमारा संदेह थोड़ा आगे बढ़ा। हमें स्टेट लेवल पर लगा कि चोरी हुई है। एक करोड़ वोटर एड हुए थे, फिर हम डिटेल में गए। आयोग ने हमारी मदद नहीं की, तो हमें गहराई में जाना पड़ा। हमने खुद से जांच कराई। इसमें छह महीने का समय लगा, लेकिन हमें जो मिला है वो एटम बम है। ये फटेगा तो आप हिंदुस्तान में इलेक्शन कमीशन कहीं नहीं दिखेगा।
राहुल ने कहा कि मैं ये बड़ी गंभीरता से बोल रहा हूं कि जो भी ये काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग में बैठकर जो भी लोग ये काम कर रहे हैं। ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी हो, हम आपको छोड़ेंगे नहीं। हम बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हो। ये राजद्रोह है। इससे कम नहीं है। आप कहीं भी हो, रिटायर हो या कुछ हो। हम आपको ढूंढकर निकालेंगे। कर्नाटक में इसका खुलासा करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं चुनाव आयोग को ब्लैक एंड व्हाइट में दिखाऊंगा कि कैसे और कहां चोरी की जाती है, लेकिन अब इनको पता चल गया है कि हम इनका गेम समझ गए हैं। हमने एक कॉन्स्टिटयूएंसी चुनी और वहां डीप रिसर्च किया। हमने इनका सारा सिस्टम निकाल लिया कि ये कैसे चोरी करते हैं, कौन वोट करता है, कैसे करता है। नए वोटर कैसे बनते हैं। अब इनको बात समझ में आ गई है तो इन्होंने बिहार का पूरा सिस्टम नए तरीके से करने का ठान लिया है। वोटर डिलीट करेंगे और नए तरीके से वोटर लिस्ट करेंगे। वास्तविकता ये है कि हिंदुस्तान में इलेक्शन चोरी किए जा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
यूपी में बकरीद से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। योगी ने कहा कि सड़कें यातायात के लिए हैं, अराजकता के लिए नहीं। प्यार से मानो या दूसरे तरीके से, कानून का राज रहेगा।
8th Pay Commission: कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई NC-JCM की 49वीं बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS), प्रमोशन और अनुकंपा नियुक्ति जैसे बड़े मुद्दों पर अहम सहमति बनी है। जानिए किसे मिलेगा फायदा।
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 1 जून से धार्मिक आधार पर मिलने वाले सभी भत्ते बंद करने का एलान किया है। अब इमामों, मुअज्जिनों और पुजारियों को सरकारी मानदेय नहीं मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन को 48 घंटे के भीतर सड़क के गड्ढे भरने और खुले नालों व मैनहोल की बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया गया है।
NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने लातूर से ₹100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य के मालिक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल से लीक पेपर बरामद हुआ है।
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।