नगर निगम की बजट काउंसिल बैठक हंगामे की भेंट चढ़ी। स्लॉटर हाउस और आदमपुर लैंडफिल टेंडर को लेकर सत्ता पक्ष-विपक्ष में तीखा टकराव। जानें पूरी रिपोर्ट।
एमपी विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पारिवारिक कारणों और क्षेत्र को समय न दे पाने का हवाला देते हुए उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजा। जानें पूरी खबर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय मध्यप्रदेश के पचमढ़ी प्रवास पर हैं, जहां उन्होंने रविवार को जंगल सफारी का आनंद लिया और पार्टी नेताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान राहुल ने दावा किया कि भाजपा ने हरियाणा की तरह ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में चुनावों में वोट चोरी हुई है।
मध्य प्रदेश की विधानसभा सीट बीना से विधायक निर्मला सप्रे ने कांग्रेस की सदस्यता त्याग कर भाजपा का दामन थाम लिया था। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण भी कर ली थी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटर्स के कारण कांग्रेस जीती हुई सीट हारी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे 'फर्जी प्रजेंटेशन' और ध्यान भटकाने की रणनीति बताया।
विंध्य को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भोपाल में किया गया। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में परचम लहराने वाले विंध्य के निवासियों के सम्मान के लिए प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट भोपाल के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया।
मानसून सत्र की कार्यवाही से पहले विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री डीपी मिश्र को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सीएम डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत मंत्रियों-विधायकों ने मिश्र को पुष्पांजलि दी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरा है। संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस वोट चोरी में चुनाव आयोग शामिल है। ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी हो हम छोड़ेंगे नहीं। हम बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं।




















