भारत इन दिनों बाढ़ का बड़ा केंद्र बना है। देश का 10 फीसदी हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पंजाब में लोग सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। वहीं बारिश पूर्व किए गए तमाम दावे खोंखले साबित हो रहे हैं। जलभराव के आगे सब बेबस हो गए हैं। पुलिस, प्रशासन और सेना राहत कार्य में जुटी है।

पंजाब के 23 जिलों के 2 हजार गांव में बाढ़, 3 लाख आबादी प्रभावित है।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत इन दिनों बाढ़ का बड़ा केंद्र बना है। देश का 10 फीसदी हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पंजाब में लोग सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। वहीं बारिश पूर्व किए गए तमाम दावे खोंखले साबित हो रहे हैं। जलभराव के आगे सब बेबस हो गए हैं। पुलिस, प्रशासन और सेना राहत कार्य में जुटी है। इधर, उत्तराखंड में हरिद्वार-ऋषिकेश रेल मार्ग पर सोमवार सुबह काली मंदिर के पास भूस्खलन हो गया। जहां पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक पर बने लोहे के स्ट्रक्चर पर गिर गए। इसके कारण स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गया। मलबा ट्रैक पर आ गया। अब मार्ग बंद हो गया है। ट्रेनों को रोक दिया गया है। ट्रैक से मलबा हटाया जा रहा है। इधर, राजस्थान में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। नदी-नाले ओवरफ्लो होने से उदयपुर, सलूंबर, जालोर, डूंगरपुर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा में स्कूल बंद हैं।

पंजाब के 23 जिलों के करीब 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनकी 3 लाख 84 हजार की आबादी प्रभावित है। 12 जिलों के 46 लोगों की बाढ़-बारिश में जान गई। 12 दिन बाद सोमवार को राज्य के सभी जिलों में स्कूल-कॉलेज खुले। कल पीएम नरेंद्र मोदी भी पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे।
हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़े हैं। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भरा है। बांके बिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर बाढ़ का पानी बह रहा है। राज्य में अब तक 644.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि यहां औसत बारिश का आंकड़ा 641.4 मिमी है।
हिमाचल प्रदेश में दो नेशनल हाईवे समेत 824 सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें ज्यादातर सड़कों को बंद हुए 10 दिन हो चुके हैं। राज्य में इस सीजन में सामान्य से 45 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से 7 सितंबर के बीच 652.1 मिमी सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 948.5 मिमी बारिश हुई है।

राजस्थान के उदयपुर-झाड़ोल-ईडर एनएच-58 पर भूस्खलन होने से ट्रैफिक जाम हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह 4 बजे झाड़ोल के पास हाईवे पर अंडावेला में भूस्खलन हुआ। जिससे पहाड़ियों से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे।
तेज बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वसु देव घाट और मोनेस्ट्री एरिया में कई फीट तक पानी भरा हुआ है। इसका ड्रोन विजुअल सामने आया है। हालांकि, यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है। ऐसे में इन इलाकों में भी पानी घटने की उम्मीद जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में रविवार से तेज बारिश का दौर थमा है, लेकिन नदी-नाले अभी उफान पर हैं। नर्मदापुरम, रतलाम, जबलपुर, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट में हल्की बारिश हुई। सोमवार को भी मौसम साफ रहा। मंगलवार को पूर्वी हिस्से में फिर से तेज बारिश की चतावनी जारी की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।