मध्यप्रदेश में लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए हाईकोर्ट से राहतभरी खबर आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की ओर से सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे देने की मांग को खारिज कर दिया है।


भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए हाईकोर्ट से राहतभरी खबर आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की ओर से सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे देने की मांग को खारिज कर दिया है। दरअसल, सरकार की ओर से दायर याचिका में नौ अप्रैल के उस फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई थी, जिसमें 10 वर्ष से अधिक सेवा दे चुके संविदा कर्मचारियों को नियमित करने पर विचार करने की बात कही गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मामला बड़े वर्ग से जुड़ा है, इसलिए इस पर रोक उचित नहीं होगी और सरकार को सिंगल बेंच में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए।
वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए
विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले लाखों संविदा कर्मचारियों में इस निर्णय से खुशी की लहर है। महासंघ ने सरकार से मांग की है कि 10 वर्ष से अधिक सेवा दे चुके संविदा कर्मचारियों को नियमित कर उन्हें वेतनमान, महंगाई भत्ता और वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए।
कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम
मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने इसे कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि हम उच्च न्यायलय के अभारी हैं, जिन्होंने हम पांच लाख शोषित पीड़ित संविदा कर्मचारियों और आउटसोर्स कर्मचारियों के दर्द को समझा हैं। हम पिछले 25 से 30 वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे थे। वेतनमान और भत्ते नहीं मिलते थे, मंहगाई भत्ता और प्रतिवर्ष इन्क्रीमेंट नहीं मिलता था, सरकारी मकान आबंटन नहीं होता था और संविदा कर्मचारियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता था।
यह भी पढ़िए...
संविदा महासम्मेलन: मांगों के लिए बनेगी कमेटी, 'राम को हनुमान की तरह सरकार को आपकी जरूरत'


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम ने कहा- उज्जैन की विशेषता यह है कि यह नगरी स्वयं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया और खुद भी ट्रेन से जाकर कट गया। यह घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव की है।
मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत। बालाघाट और देवास में हुए हादसों और प्रदेश के तापमान में आई गिरावट के साथ मानसून के ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
भोपाल जिला प्रशासन ने केरवा डैम के पास अवैध रूप से काटी गई 125 करोड़ की कॉलोनियों पर की बड़ी कार्रवाई। जानें मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में हुई तोड़फोड़ का पूरा विवरण।
मध्य प्रदेश के धार में मुहर्रम पर सरकारी इमामबाड़े का ताला खुला। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दो पक्षों में झड़प, सन्नू चाचा के साथ मारपीट के बाद 5 लोगों पर BNS के तहत मुकदमा।
मैहर में 111 अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व सीईओ समेत छह अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में 23 वर्ष पहले लेखापालों को नियम विरुद्ध अन्वेषक पद पर पदोन्नति देने का मामला हाईकोर्ट में खारिज हो गया। कर्मचारियों को मूल पद पर लौटना होगा, हालांकि वेतन वसूली से राहत मिली है।
रीवा में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित भाजपा की विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया।
रीवा में फर्जी मार्कशीट के आधार पर बीएड में प्रवेश लेने वाले छात्र को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।
मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।