राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि लश्कर-ए-तैयबा लाल किला के सामने धमाके की साजिश रच रहा है। वहीं, अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है और लाल किला समेत मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है।
दिल्ली पुलिस ने मंदिरों, लाल किला की सुरक्षा बढ़ाई
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि लश्कर-ए-तैयबा लाल किला के सामने धमाके की साजिश रच रहा है। वहीं, अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है और लाल किला समेत मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। इनपुट मिला है कि लश्कर-ए-तैयबा भारत की राजधानी दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा है। बताया जा रहा कि चांदनी चौक के पास स्थित मंदिर समेत देश कई धार्मिक स्थल आतंकियों के निशाने पर है। इनपुट के अनुसार, लाल किला, चांदनी चौक के अलावा मंदिरों को भी निशाना बनाने की बात सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इन स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं, ऐसे में प्रशासन सख्ती बरत रहा है। यह साजिश 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद रच गई हो सकती है। आशंका है कि आतंकी संगठन इस घटना के बाद भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद राजधानी के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी निगरानी को भी और सख्त किया गया है।
अफवाहों से बचें पर रहें सतर्क
भीड़भाड़ वाले इलाकों में नजर रखी जा रही है। बैग, वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं। इनपुट को गंभीरता से लेते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें, लेकिन सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।