ट्विशा शर्मा मौत केस में एक नया मोड़ सामने आया है। एम्स दिल्ली की टीम ने एक महीने की गहन जांच के बाद तैयार की गई 11 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंप दी है। कोर्ट के आदेशों के तहत यह रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है।
तेलंगाना के एक 28 साल के भारतीय व्यक्ति की फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवर करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कथित तौर पर एक फर्जी आर्डर के कारण हुई। मृतक अमेरिका में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था।
देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए नौ आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी सफलताओं में माना जा रहा है।
सेना प्रमुख ने कहा- भारतीय सेना और तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए अच्छी तैयारी कर रही हैं, अगर ऐसा होता है, तो हम तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं और अगले युद्ध के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं... 24 घंटे।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल के गुर्गों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इन आतंकियों के निशाने पर था।
सरकार की रीति-नीति विरोधी विचारधारा रखने वाले जेन-जी को उपद्रवी अपने साथ जोड़कर स्लीपर सेल की तरह तैयार कर रहे थे। एक टीम एनसीआर समेत देशभर के जेन-जी को चिह्नित कर रही थी, जबकि दूसरी टीम लीड की तरह इन जेन-जी को अपने साथ जोड़ने में जुटी थी।
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद भाजपा और एनडीए ने कांग्रेस और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और भाजपा के दावों पर पलटवार किया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा के एक अतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिसमें दो पाकिस्तानी समेत पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि लश्कर-ए-तैयबा लाल किला के सामने धमाके की साजिश रच रहा है। वहीं, अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है और लाल किला समेत मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।






















