जिला चंबा के उपमंडल चुराह में वीरवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भंजराडू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर पधरी के समीप उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

चंबा के चुराह उपमंडल में स्विफ्ट गाड़ी पर पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिर गई, जिसके चलते गाड़ी खाई में जा गिरी।
जिला चंबा के उपमंडल चुराह में वीरवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भंजराडू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर पधरी के समीप उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। चंबा के चुराह उपमंडल में स्विफ्ट गाड़ी पर पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिर गई, जिसके चलते गाड़ी खाई में जा गिरी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बीती देर रात एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर-एचपी 44 4246 जो की भजराडू से श्रीगर गांव जा रही थी। साउया पथरी के पास चलती गाड़ी में पहाड़ से बहुत बड़ी चट्टानें गिर गईं, जिससे गाड़ी 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। गाड़ी में 6 व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सलुनी के डीएसपी रंजन शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात को पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को खाई से निकाला गया। सभी मृतक जिला चंबा के चुराह उपमंडल के रहने वाले थे। इस दुर्घटना में कोई मानवीय भूल नहीं थी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल तीसा में करवाया जाएगा।
मृतकों की पहचान राजेश कुमार (40), उनकी पत्नी हंसो (36), बेटी आरती (17) और बेटे दीपक (15) के रूप में हुई है, जो सभी बुलवास जुंगरा के रहने वाले थे। इनके अलावा, गाड़ी में सवार राकेश कुमार (44) निवासी बुलवास और ड्राइवर हेमपाल (37) निवासी सलांचा भंजराड़ू की भी मौत हो गई। दुर्घटना में मरने वाले 4 लोग एक ही परिवार के थे। जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 20 जून को दस्तक दी थी। तब से प्रदेश में सड़क हादसों में 100 लोगों की जान गई है। मंडी जिला में सबसे ज्यादा 19 लोगों की मौत हुई है। चम्बा व शिमला में 15-15 लोग मारे गए। सोलन में 10, किन्नौर व कुल्लू में 8-8, ऊना, सिरमौर व कांगड़ा में 6-6, बिलासपुर व हमीरपुर में 3-3 व लाहौल स्पीति में 1 व्यक्ति की जान गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।